प्रेग्नेंट सोनम कपूर ने ट्रांसपेरेंट ड्रेस में कराया फोटोशूट, बोल्ड तस्वीरें हो रहीं वायरल
मुंबई, 18 अप्रैल: एक्ट्रेस सोनम कपूर इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी के वक्त का आनंद ले रही हैं। पहली बार मां बनने जा रहीं सोनम अपने इस दौर को तस्वीरों के जरिए संजो कर रखना चाहती हैं। ऐसे में सोनम कपूर ने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए मैटर्निटी फोटोशूट कराया है। इस फोटोशूट की तस्वीरें सोनम ने अपने इंस्टा पर भी शेयर की हैं।

ब्लैक ड्रेस में दिखीं सोनम
सोनम कपूर ने ब्लैक ड्रेस (कफ्तान) में ये फोटोशूट कराया है। बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते ही वायरल हो गई हैं। सोनम की ब्लैक आउटफिट में इन तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
Recommended Video

फोटो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखी ये बात
अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए सोनम कपूर ने लिखा, "काफ्तान लाइफ विद माई (बेबी इमोजी)। सोनम की पोस्ट पर उनकी मां सुनीता कपूर ने कमेंट में दिल वाले इमोजी ड्रॉप किए हैं। वहीं सामंथा रूथ प्रभु, भूमि पेडनेकर और कई सेलीब्रिटी ने भी कमेंट किए हैं। बता दें कि सोनम कपूर ने 21 मार्च, 2022 को सोशल मीडिया पर पति आनंद आहूजा के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए अपने प्रेग्नेंट होने की जानकारी दी थी।

प्रेग्नेंसी पर ये बोलीं सोनम
सोनम कपूर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में प्रेगनेंसी से जुड़े अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि मां बनने की यह जर्नी आसान नहीं है। उन्होंने कहा, आपका शरीर हर हफ्ते, हर दिन बदलता है और आपको हर बार एक नया ही अनुभव होता है। कई बार मैं सोती नहीं थी क्योंकि मुझे बार-बार बाथरूम जाना पड़ता था और कई बार मैं 10-12 घंटे तक सोती थी और उस वक्त मुझे कोई भी डिस्टर्ब नहीं करता। हालांकि सोनम मानती हैं कि ये एक शानदार तजुर्बा भी है। उनका कहना है कि मां बनना किसी ब्लेसिंग से कम नहीं है, ये एक बहुत अच्छी फीलिंग देता है।












Click it and Unblock the Notifications