प्रेग्नेंसी रूमर्स के बीच Sonam Kapoor सेलिब्रेट कर रहीं करवा चौथ, मुस्कुराते हुए इस तरीके से छुपाया बेबी बंप!
Sonam Kapoor Karwa Chauth 2025: करवा चौथ 2025 के मौके पर बॉलीवुड की स्टाइल आइकन सोनम कपूर ने एक बार फिर अपने ट्रेडिशनल लुक से सभी का ध्यान खींचा। उन्हें अनिल कपूर और सुनीता कपूर के घर के बाहर लाल और सुनहरे रंग की कढ़ाईदार साड़ी में स्पॉट किया गया। कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए और हाथ हिलाते हुए सोनम ने पैपराजी को ग्रीट किया।
उनका यह ट्रेडिशनल लुक करवा चौथ के पर्व के पारंपरिक उत्साह को दर्शाता है। सिंपल मेकअप, खूबसूरत जूलरी और सजी-धजी साड़ी में सोनम बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

क्या सोनम कपूर हैं दूसरी बार गर्भवती?
पिंकविला की रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा जल्द ही अपने दूसरे बच्चे का स्वागत कर सकते हैं। कहा जा रहा है कि सोनम इस वक्त अपनी दूसरी तिमाही में हैं और जल्द ही इस खबर की आधिकारिक घोषणा की जा सकती है। दंपति पहले से ही एक बेटे के माता-पिता हैं - वायु कपूर आहूजा, जिसका जन्म 2022 में हुआ था।
सोनम और आनंद की प्रेम कहानी
सोनम कपूर और आनंद आहूजा की लव स्टोरी भी कम दिलचस्प नहीं रही। 2020 में एक इंटरव्यू में सोनम ने खुलासा किया था कि जब वे आनंद से मिली थीं, तो उन्हें नहीं पता था कि वह अनिल कपूर की बेटी हैं। इसके बावजूद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई।
वहीं, एक वोग इंटरव्यू में आनंद आहूजा ने बताया था कि उनकी पहली लंबी बातचीत वीगन चॉकलेट और स्नीकर्स के ऊपर हुई थी। उन्होंने कहा, "हमने स्नैपचैट पर बात करना शुरू किया और एक दिन सोनम ने कहा - टेक्स्ट मत करो, बस कॉल करो। उस रात हमने दो घंटे तक बात की।"
फैंस को है खुशखबरी का इंतजार
अब जबकि सोनम पारंपरिक अंदाज में पब्लिक अपीयरेंस दे रही हैं और दूसरी प्रेग्नेंसी की अफवाहें जोरों पर हैं, फैंस को कपूर और आहूजा परिवार की ओर से आधिकारिक घोषणा का बेसब्री से इंतजार है। यदि यह खबर सच है, तो वायु जल्द ही बड़ा भाई बनने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications