'अनिल कपूर को नाना कहलाना पसंद नहीं क्योंकि..', सोनम कपूर के मां बनने पर करण जौहर ने खोला राज

20 अगस्त का दिन बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर के लिए सबसे खुशी का दिन रहा। ऐसे मौके पर अब करण जौहर ने अनिल कपूर के नाना पर एक बड़ा खुलासा किया है।

मुंबई, 20 अगस्त: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर के घर नन्हा मेहमान आया है। ऐसे में एक्ट्रेस के इस खास दिन के मौके पर सभी बॉलीवुड सेलेब्स उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। वहीं बेटी के इस खास दिन में नाना अनिल कपूर की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। इसी कड़ी में निर्माता करण जौहर ने अनिल कपूर के नाना पर अपना रिएक्शन देते हुए एक हैरान कर देने वाली बात बताई।

करण जहौर ने अनिल कपूर को लेकर बताई हैरान कर देने वाली बात

करण जहौर ने अनिल कपूर को लेकर बताई हैरान कर देने वाली बात

बता दें कि, करण जौहर ने सोनम कपूर को बधाई देने के लिए वह अपने इंस्टाग्राम पर लाइव आए और एक्ट्रेस को अपने अलग अंदाज में मां बनने की बधाई दी। सेशन में करण करण जौहर ने पूरे कपूर खानदान को बधाई दी। विश करते हुए करण जौहर ने सोनम कपूर, आनंद, अनिल कपूर और सुनीता के अलावा एक्ट्रेस की बहन रिया कपूर और उनके पति करण बुलानी का भी जिक्र किया।

'मुझे नहीं लगता कि अनिल को नाना कहलाना पसंद होगा'

'मुझे नहीं लगता कि अनिल को नाना कहलाना पसंद होगा'

करण जौहर ने सोनम कपूर के मां बनने पर हैरानी जताते हुए कहा कि, 'मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि सोनम अब मां बन चुकी हैं। इसी के साथ उन्होंने अनिल कपूर के नाना बनने पर कहा कि, 'मुझे नहीं लगता कि अनिल को नाना कहलाना पसंद होगा क्योंकि वह बेहद यंग हैं।'

सोनम कपूर के घर आया नन्हा मेहमान

सोनम कपूर के घर आया नन्हा मेहमान

घर में बेटे की आने की खुशखबरी के मौके पर सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा ने अपने अंदाज में इंस्टाग्राम पर इसकी घोषणा की। जिसके बाद से लगातार बधाई देने का तांता लगा हुआ है। हर कोई कल को अलग अंदाज में विश कर रहा है।

नीतू कपूर ने शेयर किया नोट

नीतू कपूर ने शेयर किया नोट

बता दें कि, इसकी सबसे पहले जानकारी नीतू कपूर ने शेयर की थी। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी में एक नोट साझा करते हुए लिखा कि, 20.08.2022 को, हमने अपने खूबसूरत बच्चे का दिल से स्वागत किया। उन सभी डॉक्टरों, नर्सों, दोस्तों और परिवार को धन्यवाद जिन्होंने इस यात्रा में हमारा साथ दिया। यह केवल शुरुआत है लेकिन हम जानते हैं हमारी जिंदगी हमेशा के लिए बदल गई है। - सोनम और आनंद।"

सोनम ने की थी प्रेगनेंसी की घोषणा

सोनम ने की थी प्रेगनेंसी की घोषणा

बता दें कि, सोनम कपूर ने अपनी प्रेगनेंसी की घोषणा साल 2022 मार्च में की थी। उन्होंने पति आनंद आहूजा के साथ इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की थी। इसके बाद से सोनम कपूर कई बार अपने बेबी बंप के साथ फ्लाॉन्ट करती हुई नजर आई। आए दिन एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अपने बेबी बंप की तस्वीर शेयर करती रहती थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+