सोनम कपूर के घर आया नन्हा मेहमान, एक्ट्रेस ने दिया बेटे को जन्म
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर के घर आखिरकार नन्हा मेहमान आ गया है। जी हां एक्ट्रेस ने एक बेटे को जन्म दिया है। जिसकी जानकारी नीतू कपूर ने साझा की है।
मुंबई, 20 अगस्त: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर काफी दिनों से अपनी प्रेगनेंसी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई थीं। एक्ट्रेस आए दिन सोशल मीडिया पर अपने बेबी बंप को फ्लाॉन्ट कर फैंस के साथ तस्वीरें साझा करती रहती हैं। लेकिन, आखिरकार एक्ट्रेस की जिंदगी में वो पल आ ही गया जिसका हर मां को बेसब्री से इंतजार होता है। जी हां सोनम कपूर ने एक बेटे को जन्म दिया है जिसके बाद उनकी और पति अनुराग अहुजा की खुशी को कोई ठिकाना नहीं हैं।
Recommended Video

नीतू कपूर ने शेयर किया नोट
नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट साझा किया है। एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में होने वाले नाना अनिल कपूर और उनकी पत्नी सुनीता कपूर को शुभकामनाएं दी हैं। एक्ट्रेस ने एक नोट साझा कर लिखा, '20.08.2022 को हम दिलों के साथ अपने प्यारे से बेबी बॉय का स्वागत करते हैं। इस जर्नी में हमारा साथ देने वाले सभी डॉक्टरों, नर्सों, दोस्तों और परिवार को धन्यवाद। यह केवल शुरुआत है लेकिन हम जानते हैं कि हमारा जीवन हमेशा के लिए बदल गया।- सोनम और आनंद,"।

फराह खान ने भी किया कंफर्म
इस पोस्ट से ये अंदाजा लगाया जा सकता है सोनम कपूर के मां बनने से एक्ट्रेस कितनी ज्यादा एक्साइटेड हैं। इसके अलावा फराह खान ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक नोट साझा कर इसकी जानकारी दी है।

मां बनने के बाद एक्साइटेड हुईं सोनम
बता दें कि नीतू कपूर और फराह खान के पोस्ट शेयर करने के कुछ देर बाद ही मां बनने की खुशी में सोनम कपूर ने भी अब से कुछ ही देर पहले अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक नोट साझा कर इसको ऑफिशियल किया है। एक्ट्रेस की जिंदगी में 20 अगस्त का दिन बेहद खास है। सोनम कपूर अपने घर नन्हा मेहमान आने की खुशी में बेहद एक्साइटेड हैं।

सोनम कपूर की गोदभराई की वायरल तस्वीरें
बता दें कि, इससे पहले सोनम कपूर की गोदभराई की तस्वीरें सामने आई थीं। जिसकी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो शेयर की थी। एक्ट्रेस ने ये पार्टी लंदन में रखी थी। इस खास मौके पर उनके कई करीबी दोस्त शामिल हुए थे। वहीं सोनम कपूर अपनी इस पिंक ड्रेस में काफी ग्लो कर रही थीं। उनके चेहरे की खुशी बता रही है कि वह अपने आने वाले बेबी के लिए कितनी ज्यादा एक्साइटेड हैं।

सोनम कपूर ने प्रेगनेंसी को किया था ऑफिशियल
सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा ने 8 मई, 2018 को सात फेरे लेकर हमेशा के लिए एक दूजे के साथ रहने का फैसला लिया था। वहीं मार्च 2022 में सोनम कपूर ने एक पोस्ट शेयर कर अपनी प्रेगनेंसी की घोषणा की थी। एक्ट्रेस ने बताया था कि, वह जल्द ही अपने घर एक नन्हा मेहमान आने की उम्मीद कर रहे हैं।

सोनम कपूर का वर्कफ्रंट
वहीं सोनम कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो, अगली बार शोम मखीजा द्वारा निर्देशित अपनी आगामी फिल्म 'ब्लाइंड' में दिखाई देंगी, जिसमें पूरब कोहली, विनय पाठक और लिलेट दुबे प्रमुख भूमिकाओं में दिखाई देंगे। उम्मीद है कि फिल्म साल 2022 के अंत तक रिलीज हो सकती है। हालांकि अब तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
-
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
OTT Release This Week: लॉन्ग वीकेंड में देख डालें ये फिल्में और सीरीज, कोरियन फैंस के लिए भी है तोहफा -
Peddi Teaser Out: राम चरण के बर्थडे पर फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज, 'पेद्दी' का टीजर रिलीज, एक्टर का जबर अवतार -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 8: 'धुरंधर 2' ने राम नवमी पर मचाई धूम, 8वें दिन कर ली छप्पड़फाड़ कमाई -
Sunjay Kapur की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने सास को संपत्ति से किया बेदखल, नोटिस जारी कर लिया ऐसा बड़ा फैसला -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच -
राम नवमी पर 'नागबंधन' के मेकर्स ने अनाउंस की रिलीज डेट, अब इस तारीख को आएगी पैन इंडिया फिल्म -
Pawan Singh को देनी होगी कितनी एलिमनी? इन 3 शर्तों को मानने पर ही पावरस्टार को तलाक देंगी ज्योति सिंह -
Ramayan: रणबीर कपूर की 'रामायण' को लेकर बड़ी खबर, हनुमान जयंती 2026 पर होगा 'राम' का ग्रैंड रिवील -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे -
Harry Potter Web Series Teaser: हैरी पॉटर की जादुई दुनिया की हो रही वापसी, टीजर रिलीज होते ही मची धूम












Click it and Unblock the Notifications