ऋषि सुनक संग सोनम कपूर और आनंद आहूजा की फोटो हो रही है वायरल, आखिर क्या है कारण
ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और सोनम कपूर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। लोग इस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं और जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
Rishi Sunak And Sonam Kapoor: ऋषि सुनक जब से ब्रिटेन के प्रधानमंत्री घोषित किए गए हैं, तब से वह लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गए हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों ने भी ऋषि सुनक की इस उपलब्धि पर खुशी जताई और उन्हें जमकर बधाई भी दी है। इसी बीट म्यूजिक डायरेक्टर अयान अली बंगश ने ऋषि सुनक को बधाई देते हुए एक ग्रुप फोटो शेयर की है जिसमें सोनम कपूर समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स नजर आ रहे हैं। वहीं ऋषि सुनक और सोनम कपूर की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। लोग इस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं और जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

ऋषि सुनक और सोनम कपूर की फोटो
आपको बता दें कि म्यूजिक डायरेक्टर अयान अली बंगश ने इस तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस फोटो में बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर की बेटी एक्ट्रेस सोनम कपूर हाल ही में ब्रिटेन के प्रधानंमत्री बने ऋषि सुनक के साथ नजर आ रही हैं। इस फोटो में सोनम के साथ उनके पति आनंद आहूजा, फिल्ममेकर शेखर कपूर और सरोद वादक अमजद अली खान भी दिखाई दे रहे हैं। इनके अलावा कुछ और सेलिब्रिटीज भी इस ग्रुप फोटो में शामिल हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है तस्वीर
सोनम और आनंद तस्वीर में एक दूसरे से काफी दूर खड़े हैं, जबकि ऋषि सुनक ग्रुप के बीचो-बीच पीछे की ओर वाइट शर्ट, ब्लैक ब्लेजर और टाई में नजर आ रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए अयान ने कैप्शन में लिखा है- आपको बहुत-बहुत बधाई हो प्रधानमंत्री ऋषि सुनक।

अमिताभ बच्चन ने दी ऋषि सुनक को बधाई
आपको बता दें कि ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री ऋषि सुनक को बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन, एक्ट्रेस रवीना टंडन और फिल्म 'द कशमीर फाइल्स' के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री समेत कई सेलेब्स ने बधाई दी है है। बिग बी ने ग्रे कलर के ट्रैक सूट में खुद की एक फोटो शेयर करते हुए कहा है- जय भारत .. अब ब्रिटेन के पास मातृभूमि से प्रधानमंत्री के रूप में एक नया प्रतिनिधि है।

रवीना टंडन ने दिवाली को बताया खास
वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन ने एएनआई के ट्वीट पर रिएक्ट करते हुए लखा है- दिवाली इस साल खास लगती है! 'इंडिया वर्सेस पाक 2022'... ऋषि सुनक... यह सबके लिए अच्छा हो... आप वो सब हासिल करें जो आपने तय किया था, आपके सभी सपने पूरे हों।

विवेक अग्निहोत्री ने कही ये बात
इसके अलावा दर्शकों पर अपना जादू चलाने वाली फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने भी ट्वीट करते हुए लिखा है- ब्रिटेन के पहले हिंदू पीएम ऋषि सुनक को बधाई। सभ्यतागत न्याय। आपको बता दें कि आजकल विवेक अग्निहोत्री सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। वह हर टॉप्क पर अपना बयान देते नजर आते हैं।












Click it and Unblock the Notifications