सोनम और आनंद ने शादी की चौथी सालगिरह पर शेयर की हॉट तस्वीरें, एक्ट्रेस ने लिखा ओपेन लव लेटर
सोनम कपूर (Sonam K. Ahuja) और आनंद आहूजा (Anand Ahuja) अपनी शादी की चौथी सालगिरह सेलिब्रेट कर रहे हैं। उन्होंने ने एक रोमांटिक नोट के साथ लिप-लॉक तस्वीर शेयर की है। सोनम और आनंद की शादी एक बड़ी पंजाबी शादी थी, जिसमें कई लोग शामिल हुए थे। आनंद आहूजा शादी के 2 साल पहले से सोनम को डेट कर रहे थे।

आनंद ने पत्नी सोनम को रोमांटिक अंदाज में किया विश
सोनम ने आगे लिखा 'मैं हर रोज यूनिवर्स को धन्यवाद देती हूं जिसने मुझे दुनिया का सबसे अच्छा इंसान दिया! आप सबसे ज्यादा प्यार करते हैं माय बेबी। 6 साल नीचे और जाने के लिए अनंत काल।' वहीं आनंद आहूजा ने भी पत्नी सोनम कपूर को सबसे रोमांटिक अंदाज में विश किया। सबसे पहले उन्होंने एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी के शुरुआती दिनों का एक वीडियो शेयर किया और लिखा, 'गर्लफ्रेंड 6 साल, पत्नी 4 साल और जैसा कि आप इस वीडियो में बता सकते हैं, इस साल होने वाली मां के उनके शुरुआती दिन! हैप्पी एनिवर्सरी माय @sonamkapoor।

सोनम डेटिंग की लिप-लॉक तस्वीरें की शेयर
एक्ट्रेस सोनम कपूर आहूजा ने अपने डेटिंग के दिनों की एक खूबसूरत लिप-लॉक फोटो और कई अनदेखी तस्वीरें साझा की है। सोनम ने अपने नोट में आगे लिखा कि 'हैप्पी हैप्पी एनिवर्सरी @anandahuja मैं हमेशा एक लाइलाज रोमांटिक रही हूं और अब तक लिखी गई सभी प्रेम कहानियों में विश्वास करती हूं। आपने जो सपना देखा और जो चाहा, उसकी सभी अपेक्षाओं को आपने पार कर लिया है।'

एक्ट्रेस ने इंटाग्राम पर लिखा ओपेन लेटर
आनंद आहूजा के साथ सोनम कपूर की शादी 8 मई 2018 को हुई थी। उनके वैवाहिक जीवन के 4 साल पूरे हो चुके हैं। जोड़े ने इस विशेष दिन पर एक-दूसरे के साथ रोमांटिक संदेश शेयर किया है। नम ने इंस्टाग्राम पर अपने पति के लिए एक खुला लव लेटर लिखा है। शादी की चौथी सालगिरह पर सोनम ने अपने पति के लिए एक रोमांटिक नोट लिखा। इसमें सोनम ने लिखा '6 साल नीचे और जाने के लिए अनंत काल'। यानी शादी के 2 साल पहले से सोनम और आनंद डेटिंग कर रहे थे।

सोनम की मां सुनीता ने शेयर की मेहंदी की तस्वीर
सोनम कपूर की मां सुनीता कपूर ने इंस्टाग्राम पर मेहंदी सेरेमनी की एक अनदेखी तस्वीर शेयर की। सुनीता ने लिखा,'हैप्पी एनिवर्सरी सोनम और आनंद। आप हमेशा एक-दूसरे को उस प्यार से देखें जो आपके दिल में है।












Click it and Unblock the Notifications