'रोका मेहंदी, सब फिक्स कर लिया' शादी की खबरों पर सोनाक्षी सिन्हा ने तोड़ी चुप्पी, वीडियो शेयर कर बताई सच्चाई

Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर इन दिनों सुर्खियां बटोर रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 23 जून को एक्ट्रेस अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी करने वाली हैं। इस बीच उनका पुराना वीडियो वायरल हो रहा है।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के रिश्ते को उनके परिवार की मंजूरी मिल गई है। सोशल मीडिया पर फैंस अभी से कपल को शादी बधाई दे रहे हैं। हालांकि अभी तक कपल ने अपनी शादी की खबरों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इस बीच सोनाक्षी सिन्हा का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने शादी की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है।

Sonakshi Sinha

इससे पहले भी सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी की अफवाहें उड़ चुकी है जिसका एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर मजाकिया अंदाज में जवाब दिया था। जिसमें लिखा था कि, "मीडिया से: क्यों हाथ धो कर मेरी शादी करवाना चाहते हो?" वहीं वीडियो के कैप्शन पर लिखा था, "प्रपोजल, रोका, मेहंदी, संगीत सब फिक्स कर ही लिया है तो कृपया मुझे बता दो।"

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, 23 जून को मुंबई में सोनाक्षी सिन्हा जहीर इकबाल के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगी। जिसमें कपल के परिवार वाले और करीबी दोस्त शामिल होंगे। इसके अलावा वेब सीरीज हीरामंडी की पूरी स्टारकास्ट को भी शादी के लिए इनवाइट किया गया है। हालांकि शादी किन रीति-रिवाजों से होगी इसको लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

बता दें कि, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। बीच में खबरें आई थीं कि दोनों ने सीक्रेटली इंगेजमेंट भी कर ली है। सोनाक्षी सिन्हा ने सोशल मीडिया पर डायमंड रिंग के साथ तस्वीर शेयर की थी। जिसके बाद से ऐसी खबरें आने लगी थीं कि दोनों ने गुपचुप सगाई कर ली है। लेकिन अब दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+