Sonakshi-Zaheer की शादी से पहले परिवार में था तनाव, शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा- 'अब परिवार में सब कुछ...'
Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। 23 जून को दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। सोशल मीडिया पर लगातार कपल की शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन की फोटो और वीडियो वायरल हो रही हैं।
बता दें कि, सोनाक्षी सिन्हा की शादी से पहले ऐसी खबरें आ रही थीं कि उनका परिवार इस रिश्ते से खुश नहीं है क्योंकि सोनाक्षी एक सफल एक्ट्रेस हैं और जहीर अभी इंडस्ट्री में स्ट्रगल कर रहे हैं। हालांकि बाद में शत्रुघ्न सिन्हा ने इस पर सफाई दी और कहा कि वह इस रिश्ते से खुश हैं।

अब शत्रुघ्न सिन्हा से शादी से पहले परिवार में हुए तनाव को लेकर चुप्पी तोड़ी है। टाइम्स नाऊ को दिए इंटरव्यू में एक्टर ने कहा कि, 'मेरे परिवार में किसी सदस्य ने शादी को लेकर कोई बयान नहीं दिया। ये सब कुछ मीडिया ने गलत तरह से पेश किया है। मैं आपको बताना चाहता हूं कि सब ठीक है। शादी के प्री-वेडिंग से कुछ दिन पहले तनाव था। जो भी स्ट्रेस था अब चीजें ठीक हो गई हैं। मैं और मेरी पत्नी पूनम दोनों को जरूर आशीर्वाद देंगे।'
शत्रुघ्न सिन्हा ने आगे कहा कि, ''ये किसकी जिंदगी है? ये सिर्फ मेरी इकलौती बेटी की जिंदगी है, जिस पर मुझे गर्व है। वो मुझे अपनी ताकत मानती है। सोनाक्षी को अपना पार्टनर पसंद करने का पूरा हक है और वह उनके फैसले का सम्मान करते हैं।'' इसके अलावा शत्रुघ्न सिन्हा ने ये भी जानकारी दी कि 23 जून को सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी नहीं बल्कि रिसेप्शन है।
बता दें कि, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की पहली मुलाकात सलमान खान की पार्टी में हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर नजदीकियां बढ़ीं और दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे। पिछले 7 साल से कपल रिलेशनशिप में है और अब फाइनली 23 जून को दोनों हमेशा के लिए पति-पत्नी बन जाएंगे। फिलहाल फैंस की दोनों की शादी की तस्वीरों पर नजरें टिकी हुई हैं।












Click it and Unblock the Notifications