सोनाक्षी-जहीर ने गुपचुप पहले ही कर ली थी सगाई? 2 साल पहले शेयर की थी तस्वीर, ऐसे खुला राज
Sonakshi-Zaheer Engagement: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल 23 जून को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। कपल ने अपने परिवार वालों की मौजूदगी में कोर्ट मैरिज की और उसके बाद एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी रखी। इस बीच सोनाक्षी की कुछ पुरानी तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
23 जून को सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी के बाद फैंस ने एक्ट्रेस की कुछ पुरानी तस्वीरें खोज निकाली। जिसे एक्ट्रेस ने साल 2022 में शेयर किया था। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस अपनी डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करती हुई नजर आईं जिसके बाद फैंस दावा कर रहे हैं कि सोनाक्षी और जहीर ने दो साल पहले ही सगाई कर ली थी।

दरअसल, सोनाक्षी ने शादी की तस्वीरों में जो रिंग पहनी है उसने फैंस का ध्यान खींचा। इसके बाद एक्ट्रेस की पुरानी तस्वीर खोजी तो पता चला कि ये वही रिंग है जिसे पहनकर एक्ट्रेस ने साल 2022 में फ्लॉन्ट किया था। हालांकि जब सोनाक्षी ने ये तस्वीर शेयर की थी तो ऐसा कहा जा रहा था कि वह अपने नेल ब्रांड को प्रमोट कर रही हैं।
अब पुरानी तस्वीर से अगर सोनाक्षी की शादी की तस्वीर जोड़कर देखें तो साफ पता चल रहा है कि ये वही रिंग है और दोनों पूरी तरह से एक जैसी ही हैं। हालांकि, लोगों ने अंदाजा लगा लिया कि कपल की पहले ही सगाई हो चुकी है। उस वक्त भी सोनाक्षी और जहीर अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी चर्चा में थे।
बता दें कि, सोनाक्षी और जहीर इकबाल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। कपल को दूसरे धर्म में शादी करने को लेकर काफी ट्रोल किया जा रहा है जिसकी वजह से एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम में कमेंट सेक्शन ही बंद कर दिया। इस बीच, हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने भी अपनी बेटी सोनाक्षी को ट्रोल करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया।












Click it and Unblock the Notifications