मांग में सिंदूर और माथे पर लाल बिंदी लगाए दिखीं सोनाक्षी सिन्हा,पति जहीर संग दिए रोमांटिक पोज

Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड की तमाम बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं। इस खास मौके पर शत्रुघ्न सिन्हा अपने परिवार के साथ पहुंचे। इस दौरान सोनाक्षी सिन्हा भी पति जहीर इकबाल के साथ शादी के रिसेप्शन में शामिल हुईं।

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें कपल संजय दत्त और सलमान खान के साथ पोज देते हुए नजर आय़ा। चारों की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वहीं सोनाक्षी सिन्हा अपने लुक को लेकर काफी चर्चा में हैं।

Sonakshi Sinha

तस्वीर में सोनाक्षी सिन्हा ने लाल रंग का अनारकली सूट पहना हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने मांग में सुर्ख लाल सिंदूर, माथे पर लाल बिंदी लगाई हुई है। सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की 'शुभ आशीर्वाद' सेरेमनी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। अनारकली आउटफिट में सोनाक्षी सिन्हा बेहद खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस का ये लुक देख फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे।

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सोनाक्षी सिन्हा ने कैप्शन में लिखा, 'कल रात अनंत और राधिका के रिसेप्शन के लिए! उन्हें दुनिया के सभी प्यार और खुशियों की शुभकामनाएं।' सोनाक्षी और जहीर की भले ही हिंदू रीति रिवाज से शादी नहीं हुई है लेकिन बावजूद इसके एक्ट्रेस अक्सर शादी के बाद सिंदूर लगाकर नजर आती हैं। वह शादी के बाद भी अपने सारे वही रीति-रिवाज निभा रही हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के 'शुभ आशीर्वाद' सेरेमनी में शत्रुघ्न सिन्हा अपनी पत्नी पूनम सिन्हा और दोनों बेटे लव-कुश के साथ पहुंचे। इस खास मौके पर सोनाक्षी अपने पति जहीर के साथ भी मौजूद थीं लेकिन एक्ट्रेस का अपने दोनों भाइयों के साथ आमना-सामना नहीं हुआ। इससे ये साफ होता है कि एक्ट्रेस की शादी के बाद अब भी उनके भाई नाराज हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+