जल्द दुल्हन बनेंगी Sonakshi Sinha! बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से इस दिन करेंगी शादी, सामने आई वेडिंग डिटेल्स

Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस जल्द ही अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ शादी करने जा रही हैं।

सोनाक्षी सिन्हा ने वेब सीरीज हीरामंडी में अपनी एक्टिंग का कमाल दिखाकर खूब लाइमलाइट बटोरी। इस बीच अब एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल 23 जून को मुंबई में शादी करने वाले हैं।

Sonakshi Sinha

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी के कार्ड भी छप चुके हैं। जिसे किसी मैगजीन के कवर की तरह बनाया गया है और उसमें लिखा है, 'अफवाहें सच हैं।' बताया ये भी जा रहा है कि कपल की शादी में उनके परिवार वाले और करीबी दोस्तों को इनवाइट किया गया है। इसके अलावा हीरामंडी की स्टारकास्ट भी शादी में शामिल होगी।

रिपोर्ट्स की मानें तो सोनाक्षी और जहीर की शादी में शामिल होने वाले सभी मेहमान फॉर्मल कपड़े पहनकर आएंगे। 23 जून को दोनों की शादी का जश्न मुंबई में मनाया जाएगा। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी की खबरें सामने आने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हैं। हालांकि दोनों में से किसी ने शादी की खबरों की पुष्टि नहीं की है।

बता दें कि, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को कई बार साथ में पार्टी और वेकेशन पर देखा गया है। हालांकि पिछले साल ही एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने रिश्ते को दुनिया के सामने ऑफिशियल किया था। बता दें कि, जहीर इकबाल से पहले सोनाक्षी सिन्हा अर्जुन कपूर को डेट कर चुकी हैं। इसके अलावा उनका रणवीर सिंह के साथ भी नाम जुड़ चुका है। हालांकि एक्ट्रेस ने कभी इन अफवाहों पर कोई रिएक्ट नहीं किया। फिलहाल फैंस को इंतजार है कि आखिर कब सोनाक्षी अपनी शादी की गुडन्यूज देंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+