'वह बहुत लापरवाह हैं, उनको परवाह...' सोनाक्षी सिन्हा ने सलमान खान को लेकर किया खुलासा, जानें क्या कुछ कहा
Sonakshi Sinha Salman Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों वेब सीरीज 'हीरामंडी- द डायमंड बाजार' को लेकर चर्चा में है। ये सीरीज 1 मई को ओटीटी नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। इसमें सोनाक्षी ने 'फरीदन' का रोल निभाया है। एक्ट्रेस इन दिनों लगातार सीरीज का जोर-शोर से प्रमोशन करने में जुटी हैं।
हाल ही में एक इंटरव्यू में दौरान सोनाक्षी सिन्हा ने सलमान खान के बारे में बात की। दोनों ने एकसाथ कई फिल्मों में काम किया। ऐसे में एक्ट्रेस ने उनके साथ काम करने का अनुभव साझा किया। सोनाक्षी सिन्हा ने कहा कि, 'सलमान खान बहुत ही ज्यादा लापरवाह इंसान हैं लेकिन जब काम की बात आती है तो वह सीरियस हो जाते हैं।'

हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में सोनाक्षी सिन्हा ने कहा कि, मुझे लगता है कि यह उनके दर्शकों के साथ एक बुनियादी जुड़ाव है जिसे ये लोग विशेष रूप से बनाने में सक्षम हैं। मुझे लगता है कि यही वह चीज है, जो मेरे दर्शक मेरे बारे में पसंद करते हैं और यही मेरी ताकत है और मैं बस उसी पर काम करने जा रही हूं। यही सलमान ने भी इतने सालों से किया है, यही वजह है कि लोग उनसे प्यार करते हैं।''
सोनाक्षी सिन्हा ने आगे कहा कि, 'सलमान खान बहुत ही ज्यादा लापरवाह हैं। लेकिन वह काम को लेकर बहुत पाबंद भी हैं। मैंने उन्हें देखा है और ऐसा लगता है कि उन्हें छोटी-छोटी बातों की परवाह नहीं है। वह जो महसूस करते हैं वही करते हैं जैसे कि इसका क्या होगा, उसका क्या होगा। मुझे आज साइकिल चलाकर जाना है, मैं आज लेट हो जाऊंगा। मैं आज जल्दी सेट पर आऊंगा। मैं आज देर खाना खाऊंगा।'
बता दें कि, हाल ही में सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग हुई थी। हालांकि एक्टर या उनके परिवार वालों को नुकसान नहीं हुआ। लेकिन इस घटना के बाद पुलिस ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी हैं। वहीं इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच इस मामले में लगातार जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications