जिस घर में सोनाक्षी ने जहीर संग की थी शादी, अब बिकने वाला है वो फ्लैट, 2 महीने बाद क्यों लिया ये फैसला?
Sonakshi Sinha Selling Apartment: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर इकबाल के साथ अपने ही अपार्टमेंट में निकाह किया था। लेकिन अब खबर आ रही है कि एक्ट्रेस की ये प्रॉपर्टी अब बिकने वाली है। अब इस खबर के सामने आते ही फैंस को बड़ा झटका लगा।
सोनाक्षी सिन्हा अक्सर सोशल मीडिया पर अपने अपार्टमेंट की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इसे एक्ट्रेस ने बड़े ही शौंक के साथ सजाया था। इसके अलावा इसमें उनकी शादी से जुड़ी कई सारी यादें हैं। लेकिन अब 25 करोड़ रुपये का अपार्टमेंट बिकने वाला है।

सोनाक्षी का आलीशान अपार्टमेंट
मुंबई में स्थित इस आलीशान अपार्टमेंट में शानदार इंटीरियर और भरपूर जगह है। सोनाक्षी ने पहले भी सोशल मीडिया पर अपने घर की कई तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें इसके खूबसूरत डिजाइन और सजावट को दिखाया गया था। अपार्टमेंट को बेचने के पीछे की वजह का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन कहा जा रहा है कि सोनाक्षी अब एक नए घर की तलाश में हैं। जहां वह अब अपनी जिंदगी के नए सफर की शुरुआत करेंगे।
सोनाक्षी सिन्हा के इस अपॉर्टमेंट को बेचने की खबरें इस इंस्टाग्राम पोस्ट से उड़ी. इंस्टाग्राम पर रियल इस्टेट अकाउंट से एक पोस्ट किया गया। जिसमें इस बंगले से जुड़ी सारी जानकारी दी गई है। इसके अलावा पूरे वीडियो सोनाक्षी के पूरे घर की झलक दिखाई है ऐसे में माना जा रहा है कि एक्ट्रेस अपने इस घर को सेल करने वाली हैं। हालांकि उन्होंने अब तक इन अफवाहों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया।
बता दें कि, इसी साल सोनाक्षी सिन्हा ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी की थी। 23 जून को दोनों ने इसी अपार्टमेंट में शादी कर हमेशा एक दूसरे को साथ निभाने का वादा किया था। इस निकाह में सोनाक्षी और जहीर के परिवार वाले और कुछ करीबी दोस्त भी शामिल हुए थे। कपल ने सोशल मीडिया पर खुद इस खास मौके की कुछ तस्वीरें साझा की थी।
ये भी पढ़ें: Sonakshi Sinha को शत्रुघ्न सिन्हा नहीं देंगे फूटी कौड़ी, पिता की संपत्ति में नहीं है एक्ट्रेस का नाम












Click it and Unblock the Notifications