'मैंने सेकंड बेबी डिलीवर किया' Sonakshi Sinha ने प्रेग्नेंसी पर किया चौंकाने वाला खुलासा, फैंस हुए कंफ्यूज
Sonakshi Sinha: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने पिछले साल 23 जून को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी की थी। इसके बाद से कपल अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी वेकेशन की फोटोज पोस्ट करते हैं। वहीं दूसरी तरफ शादी के बाद सोनाक्षी की प्रेग्नेंसी की खबरें काफी चर्चा में रही। लेकिन अब एक्ट्रेस ने खुद इस पर चुप्पी तोड़ी है।
सोनाक्षी सिन्हा अब तक कई बार अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों को खारिज कर चुकी हैं। लेकिन हाल ही में जो उन्होंने पोस्ट शेयर किया उसके बाद फैंस काफी शॉक्ड हो गए। दरअसल, सोनाक्षी सिन्हा ने एक ब्रांड का प्रमोशन पोस्ट साझा किया। जिसमें एक्ट्रेस ने अपने मदरहुड का जिक्र कर फैंस को कंफ्यूज कर दिया।

दरअसल, सोनाक्षी सिन्हा ने पोस्ट कर कैप्शन में लिखा, 'अभी मैंने सेकंड बेबी डिलीवर किया।' EZIMom के लॉन्च सोनाक्षी सिन्हा का ये चुलबुला पोस्ट एक बार फिर चर्चा में आ गया। ये ब्रांड नई माताओं को पोस्टपार्टम रिकवरी से जुड़ी कई चुनौतियों को समझने और उनका सामना करने में मदद करता है।
ये भी पढ़ें: नए साल पर Sonakshi Sinha और जहीर इकबाल पर भड़के फैंस, एक्ट्रेस को कहा 'पाखंडी', जानें क्या है पूरा मामला
सोनाक्षी सिन्हा के इस पोस्ट पर कुछ फैंस फनी रिएक्शन दे रहे हैं, तो कुछ ने एक्ट्रेस को ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, पहला कब पैदा हुआ? अन्य यूजर ने लिखा, शादी को तो 6 महीने हुए हैं और अब दूसरा भी। वहीं कुछ फैंस ने कमेंट पर इसमें हंसने वाला इमोजी पोस्ट किया।
बता दें कि, सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस ने पिछले साल जहीर इकबाल से कोर्ट मैरिज की थी। हालांकि दूसरे धर्म में शादी करने की वजह से उन्हें काफी ज्यादा ट्रोल किया था। यहां तक कि कपल की शादी में सोनाक्षी सिन्हा के दोनों भाई लव-कुश शामिल नहीं हुए थे। जिसके बाद ऐसी खबरें आई कि उन्होंने एक्ट्रेस के इस फैसले के बाद अब रिश्ता खत्म कर लिया है।
सोनाक्षी सिन्हा के वर्कफ्रंट की बात करें तो, उन्हें आखिरी बार नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई हीरामंडी में देखा गया था। जिसमें एक्ट्रेस के रोल को काफी पसंद किया गया। सके अलावा, एक और फिल्म थी हॉरर-कॉमेडी काकुड़ा जो 12 जुलाई, 2024 को Zee5 पर रिलीज़ हुई थी।
ये भी पढ़ें: Sonakshi Sinha को पैपराजी की इस हरकत पर आया गुस्सा, एक्ट्रेस ने जोड़े हाथ और कहा-'बस हो गया'












Click it and Unblock the Notifications