सोनाक्षी सिन्हा ने भाई लव सिन्हा से तोड़े सारे रिश्ते-नाते, सूनी रही रक्षाबंधन पर कलाई, शेयर किया ऐसा पोस्ट
Luv Sinha Sonakshi Sinha: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की इस साल शादी हुई थी। लेकिन इस शादी के बाद एक्ट्रेस और उनके दोनों भाइयों दूरियां आ चुकी हैं। शादी के बाद पहले रक्षाबंधन में भी एक्ट्रेस ने अपने भाइयों को राखी नहीं बांधी। इस बीच लव सिन्हा का पोस्ट वायरल हो रहा है।
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल शादी के बाद तीसरा हनीमून मनाने के लिए अमेरिका निकल गए। एक्ट्रेस लगातार सोशल मीडिया पर अपने हनीमून की तस्वीरें शेयर कर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, एक्ट्रेस ने इस बार अपने भाइयों को राखी नहीं बांधी।

सोनाक्षी सिन्हा ने सोशल मीडिया में ना तो अपने भाइयों के साथ कोई भी फोटो शेयर नहीं और ना ही उन्हें रक्षाबंधन की बधाई दी। इसका मतलब साफ है कि भाई-बहनों के बीच अब भी लड़ाई-झगड़े खत्म नहीं हुए हैं। इस बीच लव सिन्हा का रक्षाबंधन पर अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है।
सोनाक्षी सिन्हा के भाई लव ने अपने पोस्ट में लोगों को रक्षाबंधन की बधाई दी है। लेकिन इसमें कहीं भी उनकी बहन सोनाक्षी का नाम मेंशन नहीं है। ना ही उन्होंने कोई फोटो शेयर की। अक्सर देखा गया है कि सेलिब्रिटी रक्षाबंधन के मौके पर अपने भाई-बहन की तस्वीर जरूर शेयर करते हैं। लेकिन लव सिन्हा ने ऐसा कुछ भी नहीं किया। जिसके बाद एक बार फिर सोशल मीडिया पर कयासबाजी शुरू हो गई कि सोनाक्षी और लव सिन्हा के रिश्ते में कुछ भी ठीक नहीं है।
बता दें कि, सोनाक्षी सिन्हा के दूसरे धर्म में शादी करने को लेकर पहले खबरें आ रही थीं कि उनका परिवार जहीर संग रिश्ते को लेकर नाराज है। उनके परिवार वाले नहीं चाहते थे कि वह मुस्लिम धर्म में शादी करें। इसके बावजूद सोनाक्षी की शादी में उनके परिवार वाले शामिल हुए थे। लेकिन इस खास मौके पर उनके भाई लव सिन्हा नजर नहीं आए और ना ही उन्होंने सोशल मीडिया पर कपल की कोई तस्वीर शेयर की।
ये भी पढ़ें: Sonakshi Sinha को शत्रुघ्न सिन्हा नहीं देंगे फूटी कौड़ी, पिता की संपत्ति में नहीं है एक्ट्रेस का नाम












Click it and Unblock the Notifications