सोनाक्षी सिन्हा ने बांद्रा इलाके में समंदर के सामने खरीदा नया अपार्टमेंट, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

Sonakshi Sinha New Apartment: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इस समय लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। खबर है कि सोनाक्षी सिन्हा ने नया अपार्टमेंट खरीदा है। उन्होंने मुंबई के बांद्रा इलाके में हाईराइज बिल्डिंग में 26वें फ्लोर पर अपना नया घर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस नए अपार्टमेंट की कीमत करीब 11 करोड़ रुपए है। आपको बता दें कि इससे पहले सोनाक्षी सिन्हा ने इसी साल मई महीने में एक लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा था और उसकी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। अब उन्होंने एक और नया अपार्टमेंट खरीद लिया है।

सोनाक्षी सिन्हा ने खरीदा नया अपार्टमेंट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सोनाक्षी सिन्हा के इस नए 'सी-फेसिंग' अपार्टमेंट का कुल एरिया 4 हजार 200 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है। ये नया घार बांद्रा वेस्ट, बांद्रा रिक्लेमेशन में रंग शारदा ऑडिटोरियम के पास 81 ऑरेटे में है। प्रोजेक्ट प्रमोटर्स पिरामिड डेवलपर्स और सोनाक्षी सिन्हा की मां पूनम सिन्हा के बीच गत 29 अगस्त 2023 को हुए रजिस्टर्ड सेल एग्रीमेंट के अनुसार ये नया अपार्टमेंट बांद्रा के केसी रोड पर बिल्डिंग के टॉप फ्लोर पर स्थित है। सोनाक्षी सिन्हा ने इस नए अपार्टमेंट के लिए 55 लाख रुपए की स्टैंप ड्यूटी की पेमेंट की थी।

Sonakshi Sinha

नए घर से बांद्रा-वर्ली सी लिंक का शानदार व्यू
सोनाक्षी सिन्हा के इस नए अपार्टमेंट में 348.43 स्क्वायर फीट का लॉबी एरिया मौजूद है। साथ ही सर्वेंट टॉयलेट और एयर हैंडलिंग यूनिट के लिए भी इस अपार्टमेंट में जगह बनाई गई है। इसके अलावा एडिशनल एरिया में 1,653.67 स्क्वायर फीट की छत भी है जिसे बहुत ही सुंदर तरीके से सजाया गया है। इस अपार्टमेंट में 4210.87 स्क्वायर फीट का कार्पेट एरिया है। साथ ही चार कार पार्किंग एरिया भी मौजूद है। सोनाक्षी सिन्हा के इस नए अपार्टमेंट से माहिम बे और बांद्रा-वर्ली सी लिंक का व्यू बहुत ही शानदार दिखाई देता है।

सोनाक्षी सिन्हा के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
सोनाक्षी सिन्हा को आखिरी बार फिल्म 'डबल एक्सएल' में देखा गया था। जल्द ही वह हॉरर-कॉमेडी मूवी 'काकूडा' में नजर आने वाली हैं। वहीं एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्म 'निकिता रॉय एंड द बुक ऑफ डार्कनेस' के पोस्ट प्रोडक्शन का काम अभी चल रहा है। सोनाक्षी सिन्हा फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में भी नजर आएंगी। खबर है कि इन दिनों सोनाक्षी सिन्हा एक्टर जहीर इकबाल को डेट कर रही हैं। दोनों अक्सर साथ में ही दिखाई देते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+