परिवार के खिलाफ जाकर सोनाक्षी-जहीर करेंगे रजिस्टर्ड वेडिंग? एक्ट्रेस के दोस्त ने किया खुलासा, सामने आई डिटेल
Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा लंबे समय से जहीर इकबाल को डेट कर रही हैं। अब खबर आ रही है कि दोनों 23 जून को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हालांकि एक्ट्रेस ने अब तक इन खबरों की पुष्टि नहीं की है। वहीं लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों की रजिस्टर्ड वेडिंग होगी।
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी को लेकर तरह-तरह के अपडेट् सामने आ रहे हैं। अब जूम की रिपोर्ट के मुताबिक, सोनाक्षी सिन्हा के एक दोस्त ने कंफर्म किया है कि उनको कपल की तरफ से 23 जून को शादी में शामिल होने के लिए इनवाइट किया गया है।

सोनाक्षी सिन्हा के दोस्त ने कहा कि, 'मुझे 23 जून की शाम को कपल के साथ जश्न मनाने का इनविटेशन मिला है। लेकिन एक्चुअल शादी का कोई जिक्र नहीं है। जहां तक मुझे पता है, वे पहले ही रजिस्टर्ड मैरिज कर चुके हैं या 23 जून की सुबह ऐसा कर सकते हैं। लेकिन बाकी लोगों की तरह उनकी कोई ग्रैंड वेडिंग नहीं होगी, सिर्फ एक ही पार्टी होगी।'
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की वेडिंग गेस्ट लिस्ट चर्चा में है। बताया जा रहा है कि कपल की शादी में बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान शामिल होंगे। इसके अलावा वेब सीरीज हीरामंडी की पूरी स्टारकास्ट और तमाम बॉलीवुड हस्तियां शादी में शामिल होंगी। ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, 19 जून को दोनों की संगीत सेरेमनी होगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा की पहली मुलाकात सलमान खान की पार्टी में हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर प्यार में बदल गई। साल 2022 में सोनाक्षी और जहीर के रिलेशनशिप की अफवाह उड़नी शुरू हुई थी। अब खबर आ रही है कि वह इस रिश्ते को अब नाम देना चाहते हैं। हालांकि अब तक कपल ने अपनी शादी की खबरों की पुष्टि नहीं की है।












Click it and Unblock the Notifications