'मैं लॉरेंस बिश्नोई को समझाऊंगी' आखिर क्यों गैंगस्टर से मिलना चाहती है सोमी खान? काले हिरण पर दिया बड़ा बयान
Salman Khan Ex Girlfriend Somy Ali: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिल रही धमकियों के बीच बड़ा बयान जारी किया। उन्होंने दावा किया कि काले हिरण की मौत मामले में सलमान खान से चर्चा की थी।
बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस मामले में अब सलमान की एक्स सोमी अली का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि, वह लॉरेंस बिश्नोई से मिलना चाहती हैं और साथ ही मंदिर जाकर माफी भी मांगना चाहती हैं।

सोमी खान ने इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में कहा कि, मैं गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को समझाऊंगी कि यह सब सलमान खान की वजह से नहीं हुआ है और उनकी कोई गलती नहीं है। तो वह माफी क्यों मांगेगे। सलमान को ये बात कभी नहीं पता था कि बिश्नोई समाज में काले हिरण की पूजा की जाती थी। इसलिए उनके पास लॉरेंस गैंग से माफी मांगने की कोई वजह नहीं है।
1998 में हुई घटना के बारे में आगे बात करते हुए सोमी अली ने कहा, "बिश्नोई समुदाय को यह समझने की जरूरत है कि सलमान को नहीं पता था। उन्होंने मुझसे कहा कि उन्हें कोई जानकारी नहीं थी। मैं कई बार आउटडोर शूटिंग के दौरान सलमान के साथ शिकार पर गई हूं। 1998 की शूटिंग के दौरान वो मुझे साथ नहीं ले गए, क्योंकि उन्होंने कहा था कि 'तुम जानबूझकर जोर से शिकार करोगी और जानवर भागने लगेंगे। मुझे खेल के तौर पर शिकार करना पसंद नहीं है। एक बार मैं नहीं गई, तो उसने जानवर को पकड़ लिया।"
बता दें कि, 12 अक्टूबर को बाबा सिद्दीकी की हत्या हुई थी। इस घटना की जिम्मेदारी खुद लॉरेंस गैंग ने ली थी और साथ ही सलमान खान को फिर से जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद सलमान की सुरक्षा और बढ़ा दी गई है। एक्टर को अब Y प्लस सिक्योरिटी मिली है। वह जहां भी जाएंगे पुलिस पहले उस जगह की छानबीन करेगी। इस घटना के बाद से खान परिवार काफी परेशान है।
ये भी पढ़ें: Salman Khan Murder Planing: अंडरकवर लेडी ऑफिसर ने बिगाड़ा लॉरेंस का गेम! जानें कैसे शूटर को जाल में फांसा?












Click it and Unblock the Notifications