पाकिस्तान से आई लड़की, सलमान खान से मिला स्टारडम; 25 साल बाद भी रिश्ते का जिक्र कर बनाती है सुर्खियां!

सलमान खान इन दिनों मिल रही धमकियों की वजह से चर्चा में हैं। बीते कुछ दिनों में उन्हें करीब 5 बार अलग-अलग तरीकों से जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं। इस पूरे मामले के अलावा सलमान पर सोमी अली भी खूब हमलावर रहती हैं। वो सलमान पर लगातार कुछ ना कुछ आरोप लगाती नजर आती हैं। लेकिन कभी वो लॉरेंस से सलमान के लिए माफी मांगती हैं तो कभी उनपर ऐश्वर्या का कंधा तोड़ने का आरोप लगाती हैं।

आखिर ये सोमी अली कौन हैं और उनका सलमान से क्या रिश्ता है? क्या सलमान पर बयान देकर वो लाइम लाइट में रहना चाहती हैं? दरअसल, सोमी पाकिस्तान में जन्मी हैं। वो एक्ट्रेस बनने के लिए भारत आईं थी। रिपोर्ट्स की माने तो उनकी मुलाकात यहां सलमान खान से हुई। यही उनके स्टारडम का रास्ता भी बना। जल्द ही दोनों रिलेशन में आ गए। लेकिन कुछ दिनों बाद दोनो के रिलेशन में खटास आई और उनका ब्रेक-अप हो गया।

somy ali a Pakistani girl got stardom from Salman Khan know about his relationships

नेपाल में किया था प्रपोज
सोमी अली और सलमान खान 8 साल तक रिलेशन में थे। दोनों का रिश्ता साल 1991 से 1999 तक चला। मीडिया रिपोर्ट्स की माने वे किसी काम से नेपाल साथ गए थे। यहां सोमी ने सलमान से खुलकर कहा कि वह उनसे शादी करना चाहती हैं। इसपर सलमान ने कहा कि उनकी पहले से ही एक गर्लफ्रेंड है। हालाँकि, इसके तुरंत बाद सलमान ने उनके लिए अपने प्यार का इज़हार किया और उनका रिश्ता शुरू हो गया। सलमान के साथ बिताए समय को याद करते हुए सोमी ने बताया कि उन्होंने सलमान के उनके परिवार से क्या-क्या सीखा। इस वजह से वह लंबे समय तक सलमान से निजी और पेशेवर तौर पर जुड़ी रहीं।

25 साल पहले खत्म हुआ था रिश्ता
जब सलमान से सोमी का साल 1999 में ब्रेकअप के बाद सोमी अमेरिका चली गईं। यहां जाकर उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की। लेकिन कथित तौर पर उनके यहां चार और रिलेशनशिप्स रहे। सबसे पहले वह एक इंडियन सर्जन के साथ रहीं, फिर एक पत्रकार, एक कॉर्पोरेट लॉयर और आखिर में अपने प्रोफेसर के साथ। ऐसी भी अफवाहें हैं कि सलमान के साथ रहते हुए भी उनके रिलेशनशिप्स थे। अब सोमी का सलमान से रिश्ता खत्म हुए करीब 25 साल होने को आ गए हैं। इसके बावजूद भी वो सलमान पर हमलावर रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+