सोहेल खान-सीमा ही नहीं, हाल ही में मनोरंजन जगत में हुए ये 8 बड़े सेलेब्रिटी तलाक
मुंबई, 13 मई: बॉलीवुड सुपर स्टार सलमान खान के भाई एक्टर-डायरेक्टर सोहेल खान और उनकी पत्नी सीमा शादी के 24 साल बाद अलग होने का फैसला किया है। सोहेल खान और सीमा ने तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी दायर की है। शुक्रवार को दोनों को मुंबई में फैमिली कोर्ट के बाहर स्पॉट किया गया। ये खान परिवार का दूसरा तलाक है। इससे पहले मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान तलाक ले चुके हैं। आईए आज हम आपको मनोरंजन जगत में हाल ही हुए कुछ सेलेब्रिटीज के तलाकों के बारे में बताते हैं।

सोहेल खान और सीमा
सोहेल खान और उनकी पत्नी की राहें जुदा हो गई हैं। इन दोनों की 24 साल की शादी टूट रही है। बताया जा रहा है कि दोनों लंबे समय से अलग रह रहे थे। सोहेल खान और सीमा ने लव मैरिज की थी। सीमा दिल्ली की रहने वाली हैं। वह फैशन की दुनिया में अपना नाम बनाने आई थीं। खबरों के मुताबिक, चंकी पांडे की सगाई पार्टी में दोनों की पहली मुलाकात हुई थी। सोहेल को पहली नजर में ही सीमा से प्यार हो गया था। दोनों ने 24 साल पहले भागकर शादी की थी। दंपति के दो बच्चे हैं, निर्वाण और योहान।

धनुष और पत्नी ऐश्वर्या रजनीकांत
साउथ सुपरस्टार धनुष और पत्नी ऐश्वर्या रजनीकांत ने इस साल की शुरुआत में 18 साल लंबी अपनी शादी को खत्म करने का फैसला किया था। धनुष और ऐश्वर्या के रिश्ते में खटास का कारण पहले एक्ट्रेस श्रुति हासन को माना गया था। हालांकि धनुष के कई अन्य एक्ट्रेस के साथ भी नाम जुड़े हैं। धनुष के साथ जुड़ने वाले नामों में अमाला पॉल, श्रुति हासन और तृषा कृष्णन का नाम सबसे आगे है। 2020 में श्रुति के साथ उनका नाम जोड़ा गया था। दोनों के रिश्तों में दूरी का एक कारण ये भी है कि धनुष एक के बाद एक फिल्में साइन कर रहे हैं, उनका ज्यादातर समय शूटिंग में और आउटडोर गुजरता है। रिश्ते और घर को वो ज्यादा समय नहीं दे पा रहे हैं।

आमिर खान-किरण राव
आमिर और किरण ने शादी के 15 साल बाद पिछले साल के अंत मे अलग होने का ऐलान कर दिया था। उनका एक बेटा आजाद राव भी है। आमिर और किरण ने अपनी शादी टूटने पर मीडिया को एक जॉइंट स्टेटमेंट दिया था, जिसमें लिखा था, '15 सालों के इस साथ में हमने पूरी जिंदगी के अनुभव साझा किए, खुश रहे, हंसे और हमारा रिश्ता केवल भरोसे, सम्मान और प्यार पर आगे बढ़ा। अब हम अपनी जिंदगियों का एक नया चैप्टर शुरू करने जा रहे हैं। अब हम एक पति-पत्नी के तौर पर नहीं बल्कि को-पैरंट्स और एक दूसरे के परिवार के तौर पर रहेंगे। हमने कुछ समय पहले अलग होने की योजना बनाई थी और अब हमने अलग हो चुके हैं।'

सामंथा रुथ प्रभु-नागा चैतन्य
साउथ के पॉप्युलर और क्यूट कपल्स सामंथा रुथ प्रभु-नागा चैतन्य ने 2017 में शादी की थी। लेकिन उनकी शादी लंबी नहीं टिक पाई, दोनों 2021 में तलाक ले लिया। जुलाई 2021 में जब सामंथा ने सरनेम 'अक्किनेनी' हटाया तो खबरें आने लगीं कि सामंथा और नागा अलग हो गए हैं। बाद में सामंथा और नागा चैतन्य ने 2 अक्टूबर को अनाउंस किया कि वो अलग हो रहे हैं। तलाक के पीछे वजह सामांथा का प्रोफेशनल काम को बताया जा रहा है।

हनी सिंह और शालिनी तलवार
बॉलीवुड और पंजाब के मशहूर सिंगर हनी सिंह पिछले साल 3 अगस्त को पत्नी शालिनी तलवार के साथ रिश्ते को खत्म कर लिया। दोनों ने 2011 में शादी की थी। हनी सिंह की पत्नी ने उन पर घरेलू हिंसा, यौन हिंसा और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया था। शालिनी ने यह तक दावा किया था कि हनी सिंह के कई महिलाओं के साथ संबंध थे। इसके बाद अगस्त में हनी सिंह और शालिनी का तलाक हो गया। हनी सिंह और शालिनी बचपन के दोस्त थे।

नुसरत जहां-निखिल जैन
बंगाली एक्ट्रेस और टीएमसी सांसद नुसरत जहां और निखिल जैन ने शादी के कुछ ही महीने के बाद अलग होने का ऐलान कर दिया था। नुसरत ने जून 2021 में एक बयान जारी कर कहा था कि निखिल के साथ उनकी शादी मान्य नहीं है। कुछ महीनों से नुसरत और निखिल के बीच अनबन की खबरें आ रही थीं। जिसके बाद नुसरत की ओर से ये बयान आया था। इसके अलावा नुसरत जहां का नाम ऐक्टर यशदास गुप्ता के साथ भी जुड़ा। हालांकि ऐक्ट्रेस ने तब चुप्पी साधे रखी। बता दें कि, नुसरत के बच्चे के पिता यशदास गुप्ता हैं, लेकिन ऐक्ट्रेस ने बच्चे को पिता का नाम नहीं देने और सिंगल मदर बने रहने का फैसला किया।

कीर्ति कुल्हारी-साहिल सहगल
साल 2021 में ऐक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी भी पति साहिल सहगल से शादी के 4 साल बाद अलग हो गईं। अप्रैल 2021 में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया था कि वह पति से अलग हो रही हैं। कीर्ति ने पोस्ट में कहा था कि दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया हैकीर्ति ने अपने इंस्टाग्राम नोट में लिखा है, 'यह साधारण नोट सभी लोगों को यह जानकारी देने के लिए हैं कि मैंने और मेरे पति साहिल ने अलग होने का फैसला किया है। कागजों पर नहीं, बल्कि जिंदगी में। एक ऐसा निर्णय जो किसी के साथ रहने के फैसले से भी ज्यादा मुश्किल है। ऐसा इसलिए कि जब आप साथ आने का फैसला लेते हैं तो हर वो लोग इसका जश्न मनाते हैं, जो आपसे प्यार करते हैं और आपकी चिंता करते हैं।'

करण मेहरा-निशा रावल
टीवी इंडस्ट्री के परफेक्ट कपल्स में शुमार किए जाने वाले करण मेहरा और निशा रावल ने पिछले साथ अलग होने का ऐलान किया था। निशा ने करण मेहरा पर घरेलू हिंसा, मारपीट और शोषण का आरोप लगाते हुए ऐक्टर के खिलाफ पुलिस में एफआईआर तक दर्ज कराई थी। फिलहाल निशा और करण अलग हो चुके हैं और बेटे की कस्टडी का केस लड़ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications