स्मृति ईरानी की बेटी की शादी में ब्लैक सूट में पहुंचे शाहरुख खान, जबरदस्त लुक ने जीती महफिल
मुंबई में आयोजित स्मृति ईरानी की बेटी की रिसेप्शन पार्टी में किंग खान भी पहुंचे, शाहरुख खान जिस तरह से ब्लैक सूट में यहां पहुंचे वह आकर्षण का मुख्य केंद्र रहे।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की बेटी शेनेल की शादी में बॉलीवुड की तमाम हस्तियां इकट्ठा हुईं। शेनेल की गुरुवार को मंगेतर अर्जुन भल्ला संग शादी हुई। यह शादी राजस्थान के शाही खिमसर फोर्ट में हुई। शादी के कार्यक्रम 7 फरवरी को हल्दी के कार्यक्रम से शुरू हो गए थे, इसके बाद मेंहदी, संगीत का कार्यक्रम तीन दिन तक चला। शुक्रवार को 17 फरवरी को स्मृति ईरानी ने मुंबई में रिसेप्शन पार्टी दी, जिसमे उनके तमाम दोस्त, परिवार के रिश्तेदार शामिल है। रिसेप्शन में फिल्म और टीवी जगत की कई हस्तियां शामिल हुईं।

मुंबई में हुई जबरदस्त रिसेप्शन पार्टी
मुंबई में आयोजित रिसेप्शन पार्टी में किंग खान भी पहुंचे, शाहरुख खान जिस तरह से ब्लैक सूट में यहां पहुंचे वह आकर्षण का मुख्य केंद्र रहे। शाहरुख खान के अलावा रवि किशन, एकता कपूर, मौनी रॉय, रोनित रॉय समेत तमाम हस्तियां पहुंची। ब्लैक सूट में शाहरुख खान की तस्वीरें सामने आई है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि वह स्मृति ईरानी और परिवार के साथ पोज कर रहे हैं। मौनी रॉय ने इस पार्टी की कुछ तस्वीरों को शेयर किया है। मौनी रॉय अपने पति सूरज नांबियार के साथ पहुंची थीं।
सोशल मीडिया पर तस्वीरें हो रही वायरल
मौनी रॉय ने सोशल मीडिया पर जो तस्वीर शेयर की है उसमे देखा जा सकता है कि वह स्मृति ईरानी और परिवार के साथ नजर आ रही हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए मौनी ने लिखा, बधाई, शेनेल और अर्जुन, आप दोनों को बधाई। मौनी रॉय के अलावा रोनित रॉय ने भी कार्यक्रम की तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में वह स्मृति ईरानी, रवि किशन के साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए रोनित ने लिखा, कई सालों की दोस्ती, स्मृति और रवि किशन, लेकिन रिश्तों की गहराई और बढ़ रही है। शेनेल और अर्जुन को बधाई, आप दोनों को भविष्य में ढेर सारी खुशियां मिले।
एकता कपूर ने दी बधाई
एकता कपूर ने तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, जब आपकी पसंदीदा बहू इतनी जबरदस्त हो जाए। बधाई शेनेल और अर्जुन। बता दें कि शेनेल और अर्जुन की सगाई खिमसर फोर्ट में ही पिछले साल हुई थी। स्मृति ईरानी ने सगाई की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया था। बता दें कि शेनेल पेशे से वकील हैं, उन्होंने वॉशिंगटन डीसी के जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी लॉ सेंटर से पढ़ाई की थी।












Click it and Unblock the Notifications