Smriti Irani: टीवी पर वापसी कर रही हैं बीजेपी नेता स्मृति ईरानी, फिर बनेंगी 'आदर्श बहू', लोगों ने कही ऐसी बात

Smriti Irani: टीवी के मशहूर सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' को लोग आज भी याद करते हैं। एकता कपूर का ये पॉपुलर टेलीविजन शो एक समय पर टीवी की दुनिया में राज करता था। लोग सीरियर के लीड किरदार तुलसी विरानी को देखने के लिए उत्साहित नजर आते थे।

टीवी की दुनिया में स्मृति ईरानी की हो रही है वापसी
हो रही ह अब खबर है कि इस फेमस सीरियल को टीवी पर वापस लाने की पूरी तैयारी की जा रही है। एक्साइटमेंट को और बढ़ाते हुए एकता कपूर इस धारावाहिक की असल जोड़ी यानी अमर उपाध्याय और स्मृति ईरानी के साथ इसे रिवाइव करने की प्लानिंग कर रही हैं।

Smriti Irani

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' की लिमिटेड सीरीज होगी प्रसारित

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', को एक लिमिटेड सीरीज के तौर पर डेवलप किया जा रहा है और काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। शो की प्रोड्यूसर एकता कपूर और उनकी टीम डिटेल्स को फिलहाल सीक्रेट रखने की कोशिश कर रही है।

तुलसी विरानी को देखने के लिए लोग हुए उत्साहित

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूर्व महिला और बाल विकास मंत्री, स्मृति ईरानी अपने यादगार और हिट किरदार को फिर से निभाने के लिए काम शुरू कर चुकी हैं। कथित तौर पर शो की शुरुआत उसी कभी ना भुलाए जा सकते वाले सीन से होगी, जिसमें तुलसी विरानी परिवार को इंट्रोड्यूस कराती हैं, जिसे इसके ओरिजनल सेट पर फिल्माया गया है।

Take a Poll

अमर उपाध्याय का दिखेगा नया अवतार

वहीं ये भी कहा जा रहा है कि अमर उपाध्याय का उनके हालिया शो 'डोरी' से जल्दी बाहर निकलना काफी हद तक 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के रिवाइवल में शामिल होने के उनके फैसले से इंस्पायर्ड था। इस खबर ने लोगों की पुरानी यादें ताजा कर दी हैं और शो को लेकर फैंस को और ज्यादा एक्साइटेड भी कर दिया है।

साल 2000 में हुआ था शो का प्रीमियर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक्ता कपूर जून 2025 में इस शो के बारे में ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर सकती हैं। जानकारी के अनुसार क्योंकि सास भी कभी बहू थी का प्रीमियर साल 2000 में हुआ था और ये शो 8 साल तक सक्सेसफुली चला था।

सीरियल में तुलसी विरानी की कहानी

इस सीरियल की कहानी में तुलसी विरानी को दिखाया गया है, जो एक आदर्श बहू है। वह एक अमीर बिजनेसमैन के पोते मिहीर विरानी से शादी करती है और साथ में अपने सफर की चुनौतियों का सामना करती है। इस शो ने स्मृति ईरानी को रातोंरात पॉपुलर कर दिया था और वह हर घर की फेवरेट बहू बन गई थीं।

लोगों ने उड़ाया स्मृति ईरानी का मजाक

वहीं स्मृति ईरानी की टीवी पर वापसी को लेकर जहां उनके फैंस खुश हो रहे हैं, वहीं कुछ लोग उनका जमकर मजाक भी उड़ा रहे हैं। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों का कहना है कि पूर्व मानव संसाधन विकास मंत्री रह चुकीं स्मृति ईरानी को अब राजनीति छोड़ देनी चाहिए। वह टीवी की आदर्श बहू बनने लायक ही रह गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+