Sky Force: अक्षय कुमार-वीर पहारिया की 'स्काई फोर्स' ने जीता दर्शकों का दिल, जानें 4 दिन में कमाए कितने पैसे

Sky Force Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इस समय अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'स्काई फोर्स' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ वीर पहारिया भी नजर आए हैं। वीर ने इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया है।

'स्काई फोर्स' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
देशभक्ति की भवान से भरी हुई ये फिल्म गत 24 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म को दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने अपनी ओपनिंग काफी शानदार की थी। मूवी ने दूसरे दिन भी अच्छा बिजनेस किया था।

sky force

फिल्म को गणतंत्र दिवस की छुट्टी का मिला फायदा

वहीं तीसरे दिन फिल्म को गणतंत्र दिवस की छुट्टी का फायदा मिला और इसकी कमाई में उछाल आया। वीर पहारिया और सारा अली खान की जबरदस्त एक्टिंग की बदौलत 'स्काई फोर्स' मूवी ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी।

फिल्म ने तीसरे दिन की इतनी कमाई

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'स्काई फोर्स' ने रिलीज के पहले दिन भारत में 15.30 करोड़ रुपए की कमाई की थी। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 26.30 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। तीसरे दिन यानी गणतंत्र दिवस के मौके पर फिल्म ने 31.60 करोड़ रुपए का कारोबार किया था। फिल्म ने चौथे दिन यानी पहले मंडे को भारत में 6.25 करोड़ की कमाई की है।

4 दिनों में 'स्काई फोर्स' की कुल कमाई

ऐसे में मेकर्स के अनुसार फिल्म ने 4 दिनों में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 79.45 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। स्काई फोर्स की कमाई में मंडे यानी 27 जनवरी 2025 को गिरावट दर्ज की गई है लेकिन फिर भी इसने अच्छा कलेक्शन किया है।

फिल्म का बजट 160 करोड़ रुपए

रिलीज के चार दिनों में फिल्म की कुल कमाई करीब 80 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच चुकी है। ऐसे में ये फिल्म जल्द ही100 करोड़ के क्लब में एंट्री कर सकती है। फिल्म का बजट 160 करोड़ रुपए है। हालांकि फिल्म की बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस देखते हुए लग रहा है कि ये अपनी लागत वसूल कर लेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+