Siya: 'इन बातों से हिम्मत टूटती है...' आखिर एक्टर व‍िनीत स‍िंह ने ऐसा क्यों कहा?

नई दिल्ली, 20 सितंबर। एक दुखियारी लड़की के साहस की दास्तां हैं फिल्म 'सिया', जिसे समीक्षकों की ओर से काफी सकारात्मक फीडबैक मिले हैं। फिल्म में लीड रोल थियेटर कलाकार पूजा पांडे और जाने माने एक्टर व‍िनीत कुमार स‍िंह ने निभाया है। पूजा पांडे की जहां ये पहली फिल्म है वहीं दूसरी ओर व‍िनीत कुमार स‍िंह को लोग 'गैंग्स ऑफ वासेपुर', 'मुक्‍काबाज', 'सांड की आंख' जैसी फिल्‍मों में देख चुके हैं। फिल्म को पॉजीटिव critic रिस्पांस मिलने के बावजूद सही ढंग से स्क्रीनिंग नहीं मिली है, जिसे लेकर अब विनीत कुमार सिंह का दर्द छलक उठा है।

'मुझे नहीं पता कि आप मेरी बात को कैसे लेंगे'

'मुझे नहीं पता कि आप मेरी बात को कैसे लेंगे'

उन्होंने इस बारे में अपना एक वीडियो ट्वीट किया है, जिसका कैप्शन उन्होंने लिखा है कि 'मुझे नहीं पता कि आप मेरी बात को कैसे लेंगे लेकिन इतना जानता हूं की साफ मन से कह रहा हूं।', अपने वीडियो में उन्होंने कहा कि 'मैं ये वीडियो बनाने से पहले सोच रहा था कि मैं ये करूं कि ना करूं, ये करना ठीक है या नहीं लेकिन मुझे लगता है कि दिल में रखने से अच्छा है कि कह दिया जाए।'

'मैं थोड़ा परेशान हूं क्योंकि...'

'मैं थोड़ा परेशान हूं क्योंकि...'

उन्होंने आगे कहा कि 'मैं एक एक्टर हूं, आपने मुझे 'मुक्केबाज' में देखा होगा, आपने 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में देखा होगा।अभी मेरी एक सीरीज आई है जी फाइव पर 'रंगबाज' , उसमें देखा होगा, आज मेरी फिल्म रिलीज हुई है 'सिया' लेकिन मैं थोड़ा परेशान हूं क्योंकि जिस तरह से मैसेज आ रहे हैं , उसे देखकर बहुत सरप्राइज हूं इसलिए मैंने सोचा कि अब मैं अपनी बात फटाफट कह ही देता हूं।'

'वहां के भी किसी थियेटर में सिया नहीं लगी है'

'वहां के भी किसी थियेटर में सिया नहीं लगी है'

एक्टर ने आगे कहा कि 'मुझे गोरखपुर से एक मैसेज आया कि वहां के किसी भी थियेटर में 'सिया' नहीं है। फिर मुझे प्रतापगढ़ से मैसेज आया कि जहां 'सिया' शूट की गई है, वहां के भी किसी थियेटर में 'सिया' नहीं लगी है। ये विडंबना ही है कि बनारस, जहां का मैं रहने वाला हूं, वहां भी मुझे केवल एक स्क्रीन मिली है।

'डिस्ट्रीब्यूशन का काम नहीं आता है'

और यही हाल ना जाने कितने शहरों का होगा। मैं कहानी को समझता हूं, किरदारों को समझता हूं लेकिन डिस्ट्रीब्यूशन का काम नहीं आता है, मैं लोगों से अपील करता हूं कि वो ये फिल्म जाकर थियेटर में देखे क्योंकि ये तभी ग्रो करेगी'।

'इस तरह की चीजों से मेरी भी हिम्मत टूटती है'

'अब ये आप लोगों के ऊपर है कि आप ये फिल्म कहां लेकर जाते हैं, मैंने अपना काम कर दिया है, मुझे लगा था कि ये फिल्म करनी चाहिए तो की लेकिन इस तरह की चीजों से मेरी भी हिम्मत टूटती है ना लेकिन अब फैसला आप लोगों के हाथ में है।'

पूर्वांचल में फिल्म की शूटिंग की गई

आपको बता दें कि 'मसान', और 'न्‍यूटन' जैसी फिल्‍मों का न‍िर्माण कर चुके मनीष मुंदड़ा ने 'सिया' का निर्देशन किया है। पूर्वांचल के कई शहरों में फिल्म की शूटिंग की गई है। फिल्म एक लड़की के संघर्ष की कहानी है, जिसे अपना अपमान करने वालों को सजा दिलाने के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। सत्ता, पैसे और ताकत का लोग किस तरह से फायदा उठाते हैं, उसी को इस फिल्म में दिखाने की कोशिश की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+