Sitaare Zameen Par BO Collection Day 2: खुशी से झूम उठेंगे आमिर खान, दूसरे दिन फिल्म को मिली जबरदस्त उछाल

Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 2: आमिर खान की फिल्म 'सितारे ज़मीन पर' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए दो दिन हो गए हैं। इस फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। उन्हें बेसब्री से इंतजार भी था। आमिर ने भी फिल्म को प्रमोट करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। उन्होंने इसे हिट बनाने के लिए कई सारे पैंतरे भी अपनाए हैं।

इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट की माने तो'सितारे ज़मीन पर' ने दूसरे दिन जबरस्त उछाल पाई है। फिल्म ने 21.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। ये कलेक्शन सभी भाषाओं का है। वहीं, फिल्म ने पहले दिन 11.7 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म का कुल कलेक्शन 32.20 करोड़ रुपये हो गया है। ये कमाई उम्मीद से भी ज्यादा है। क्योंकि फिल्म को अब वर्ड ऑफ माउथ और पॉजिटिव रिव्यू से फायदा मिल रहा है।

Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 2

सितारे जमीन पर को 2007 में आई फिल्म तारे जमीन पर का स्प्रिचुअल सीक्वल बताया जा रहा है। जब 2007 में तारे जमीन पर रिलीज हुई थी, तब फिल्म ने ओपनिंग डे पर 2.62 करोड़ रुपये की कमाई की थी। । ट्रेड एक्सपर्ट्स का भी मानना है कि फिल्म वीकेंड में 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर सकती है। हालांकि अभी बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की 'हाउसफुल-5' भी लगी हुई है। ऐसे में दोनों फिल्मों का क्लैश भी माना जा रहा है।

'सितारे ज़मीन पर' की कहानी गुलशन अरोड़ा (आमिर खान) नामक एक बास्केटबॉल कोच के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे मुख्य कोच को मुक्का मारने के कारण निलंबित कर दिया जाता है। गुलशन को नशे में गाड़ी चलाने के आरोप में जेल भी जाना पड़ता है। जेल भेजने के बजाय, उसे सामुदायिक सेवा करने की सजा सुनाई जाती है, जहाँ उसे राष्ट्रीय बास्केटबॉल टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए विकलांग खिलाड़ियों की एक टीम को प्रशिक्षित करने का काम सौंपा जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+