नहीं रहे सिंगर जुबीन, सिंगापुर में हुआ भयानक हादसा, समंदर में ऐसे हो गई मौत
Singer Zubeen Garg Death: बॉलीवुड के फेमस सिंगर और म्यूजिशियन जुबीन गर्ग को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि सिंगर जुबीन गर्ग की अचानक मौत हो गई हैं।
सिंगर जुबीन गर्ग की हुई मौत
आपको बता दें कि सिंगर जुबीन गर्ग की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वह नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल में हिस्सा लेने के लिए सिंगापुर गए थे, जहां स्कूबा डाइविंग के दौरान उनके साथ एक दर्दनाक हादसा हो गया।

जुबीन गर्ग के साथ हुआ ऐसा हादसा
इस हादसे के बाद ही जुबीन गर्ग की तबीयत बहुत ज्यादा बिगड़ गई थी। उन्हें बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन आखिरकार उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।
स्कूबा डाइविंग ने ले ली सिंगर की जान
इंडिया टुडे की रिपोर्ट में साफ कहा गया है कि सिंगर की मौत हो चुकी है। स्कूबा डाइविंग के दौरान वह समंदर में हादसे का शिकार हो गए। सिंगापुर पुलिस ने उन्हें पानी से बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया था जहां आईसीयू में उन्हें भर्ती किया गया था। डॉक्टरों ने पूरी कोशिश की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।
जुबीन गर्ग की पर्सनल लाइफ और सिंगिंग करियर
-उत्तर-पूर्व भारत की आवाज कहे जाने वाले जुबिन गर्ग आज देश-दुनिया में अपनी गायकी और संगीत से अलग पहचान बना चुके हैं। असम के रहने वाले जुबिन गर्ग ने सिर्फ क्षेत्रीय संगीत तक खुद को सीमित नहीं रखा, बल्कि हिंदी और अन्य भाषाओं में भी गाकर पूरे भारत में लोकप्रियता हासिल की थी।
-जुबीन गर्ग का जन्म 18 नवंबर 1972, जोरहाट, असम में हुआ था। वह सिंगर, म्यूजिशियन, एक्टर, डायरेक्टर और राइटर थे। उन्होंने असमिया, हिंदी, बंगाली सहित कई अन्य भाषाओं में गाना गाया है। बॉलीवुड फिल्म गैंगस्टर (2006) के सुपरहिट गाने 'या अली' ने जुबिन गर्ग को काफी पॉपुलर कर दिया था।
-जुबीन गर्ग की शादी गरिमा सैकिया से हुई थी, जो एक फैशन डिजाइनर हैं। संगीत के अलावा वे समाजसेवा और एक्टिविज्म में भी सक्रिय रहते थे और कई बार सामाजिक मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखते थे। जुबिन गर्ग कई हजार गाने रिकॉर्ड कर चुके थे और विभिन्न भाषाओं में उनके कई एलबम भी रिलीज हुए थे। असमिया म्यूजिक इंडस्ट्री में वह सबसे बड़े स्टार माने जाते थे।












Click it and Unblock the Notifications