इस मशहूर सिंगर ने म्यूजिक कॉन्सर्ट में फैन के चेहरे पर किया पेशाब, Viral Video देख लोग कर रहे हैं थू-थू
जब इस मशहूर सिंगर ने म्यूजिक कॉन्सर्ट में फैन के चेहरे पर किया पेशाब, Viral Video देख लोग कर रहे हैं थू-थू
नई दिल्ली, 19 नवंबर: दुनियाभर में मशहूर म्यूजिक बैंड 'ब्रास अगेंस्ट' की फेमस सिंगर सोफिया उरिस्ता इन दिनों चर्चा में हैं। पॉपुलर सिंगर सोफिया उरिस्ता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरल हो रहा है। इस वीडियो में लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान सिंगर सोफिया उरिस्ता को अपने एक फैंस के चेहरे पर पेशाब करते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर 36 वर्षीय सिंगर उरिस्ता की जमकर आलोचना हो रही है। हालांकि सिंगर ने अपनी इस हरकत के लिए माफी भी मांगी है। सिगंर ने कहा है कि वह शो के दौरान इतनी एक्साइटेड हो गईं थी कि वह खूद पर काबू नहीं रख पाईं।

स्टेज पर फैन को बुलाकर सिंगर ने किया उसपर पेशाब
द न्यूयॉर्क टाइम्स में छपी रिपोर्ट के मुताबिक सोफिया उरिस्ता ने अपने फैंस पर पेशाब 11 नवंबर को फ्लोरिडा में चल रहे लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट में किया था। रिपोर्ट के मुताबिक न्यूयॉर्क की पॉप सिंगर सोफिया उरिस्ता स्टेज पर अपने एक मेल फैन को बुलाया। उसके बाद उसे स्टेज पर लिटा दिया। इसके बाद सोफिया ने उसके चेहके पर पेशाब किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। कई लोगों ने इस घटना को आपत्तिजनक बताया है।

सोफिया उरिस्ता ने माफी मांगते हुए कही ये बात
सोफिया उरिस्ता ने अपने अधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर माफी मांगी है। सोफिया उरिस्ता इंस्टाग्राम पर लिखा है, '' मैं आप सब के अपने रॉकविला मेटल फेस्टिव के दौरान किए गए परफॉर्मेंस के बारे में बात करना चाहती हूं। मैंने हमेशा संगीत और मंच पर अपनी सीमाओं को आगे आगे बढ़ाया है। मैं हमेशा स्टेज पर अपनी लिमिट में रही हूं। लेकिन उस रात मैंने अपनी लिमिट खो दी थी। मेरा कभी भी वह (पेशाब करने का स्टंट) करने का इरादा नहीं था।''

'मैं शॉक आर्टिस्ट नहीं हूं...'
सोफिया उरिस्ता ने आगे लिखा, ''मुझे पता है कि मैंने जो किया उससे बहुत से लोग आहत हुए हैं। मैं उनसे माफी मांगती हूं और चाहती हूं कि उन्हें पता चले कि मेरा इरादा उन्हें चोट पहुंचाने का नहीं था मैं एक शॉक आर्टिस्ट नहीं हूं। मैं हमेशा संगीत को पहले रखना चाहती हूं।''

म्यूजिक बैंड ने कहा- 'सिंगर बहुत एक्साइटेड हो गई थीं...'
सोफिया उरिस्ता की इस हरकत के बाद म्यूजिक बैंड 'ब्रास अगेंस्ट' ने भी ट्वीट कर माफी मांगी है। बैंड ने कहा है कि उनके शो में कभी भी ऐसा दोबारा नहीं होगा। बैंड 'ब्रास अगेंस्ट' ने ट्वीट कर लिखा, ''वेलकम टू रॉकविले में कल रात हमारे पास बहुत अच्छा समय था। लेकिन सोफिया बहुत एक्साइटेड हो गई थीं और बहक गईं। यह कुछ ऐसा था, जिसकी न हम लोगों ने उम्मीद की थी, नाही ऐसा दोबारा कभी हमारे म्यूजिक कॉन्सर्ट में होगा। ये पूरी घटना अप्रत्याशित थी

स्टेज पर सरेआम पेशाब करने वाली ये पहली विदेशी सिंगर नहीं हैं
आपको बता दें कि स्टेज पर लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान पेशाब करने वाली सोफिया उरिस्ता पहली विदेशी सिंगर नहीं है। इससे पहले भी इस तरह की हरकत कई विदेशी पॉप सिंगर ने की है। "नो रेन" फेम सिंगर शैनन हून ने को 1993 में स्टेज के सामने खड़े लोगों पर पेशाब करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि 1995 में 28 वर्ष की आयु में कोकीन की अधिक मात्रा लेने की वजह से शैनन हून की मौत हो गई थी। इसके अलावा शानिया ट्वेन और मैरी ओसमंड जैसे सिंगरों ने भी ऐसी हरकत की है।












Click it and Unblock the Notifications