विरोध के बावजूद आखिर क्यों 'बेशर्म रंग' रहा इतना हिट? सिंगर शिल्पा राव ने बताई ये बड़ी वजह

शाहरुख खान की फिल्म पठान का गाना बेशर्म रंग तमाम विवाद के बावजूद हिट साबित हुआ। इस गाने की सिंगर शिल्पा राव ने बताया कि आखिर किस वजह से ये गाना इतना हिट रहा।

Besharam Rang Song: शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पठान' देश में ही विदेश में धमाल मचा रही है। एक हफ्ते में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में 600 करोड़ की कमाई कर ली। ऐसे में फिल्म ने कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। फिल्म के अलावा उसके गाने 'बेशर्म रंग' और 'झूमेगा जो पठान' भी हिट साबित हुआ। हालांकि, गाने को लेकर देशभर में काफी विवाद हुआ। लेकिन, इसके बावजूद गाने को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। अब सिंगर शिल्पा राव ने बताया कि आखिर किस वजह से ये गाना इतना हिट रहा।

आखिर क्यों बेशर्म रंग गाना हुआ हिट?

आखिर क्यों बेशर्म रंग गाना हुआ हिट?

बता दें कि, बेशर्म रंग गाने में दीपिका पादुकोण की भगवा बिकिनी पर काफी विवाद हुआ था। 12 दिसंबर को गाना रिलीज होने के बाद देशभर में फिल्म के पोस्टर जलाए गए। इसके बाद ये विवाद इतना बढ़ गया कि, सोशल मीडिया पर फिल्म को बायकॉट करने की मुहिम शुरू हो गई। लेकिन, इन सबके बावजूद गाना हिट साबित हुआ और फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। अब इस गाने की सिंगर शिल्पा राव ने बताया कि, क्यों गाने को फैंस इतना पसंद कर रहे हैं।

सिंगर शिल्पा राव ने बताई ये बड़ी वजह

सिंगर शिल्पा राव ने बताई ये बड़ी वजह

NEWS 18 को दिए इंटरव्यू में शिल्पा राव ने कहा कि, इस गाने में दीपिका पादुकोण खुद को सेलिब्रेट कर रही हैं। गाने में शाहरुख और दीपिका की शानदार कैमिस्ट्री है। इसके अलावा म्यूजिक वीडियो भी काफी शानदार है। मेरी फिल्म डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद से बात हुई थी मुझे बताया कि यह वो गाना है, जहां वह अच्छा, बुरा और कमियों के मायनों में खुद सेलिब्रेट कर रही हैं। यही वजह है कि गाने को काफी पसंद किया जा रहा है।

'दीपिका और शाहरुख की जोड़ी ने किया हिट'

'दीपिका और शाहरुख की जोड़ी ने किया हिट'

शिल्पा राव ने आगे ये भी कहा कि, 'मेरा मानना ​​है कि एक गाने को जैसा वह है, वैसा ही उसे शानदार होना चाहिए। इसके लिए मेलोडी और लिरिक्स होना बहुत जरूरी है, जिससे लोग जुड़ सकें। मुझे लगता है कि इस गाने के हिट होने की वजह कहीं ना कहीं ये भी है कि, लोग गाने का मतलब समझ गए हैं। जो बिना किसी माफी के खुद को एक्सप्रेस करना और खुद को वैसे ही प्यार करना, जैसे आप हैं। लोगों को ये बात समझ में आ गई। यही वजह है कि लोगों को ये गाना काफी पसंद आ रहा है'।

दीपिका ने की गाने के लिए कड़ी मेहनत

दीपिका ने की गाने के लिए कड़ी मेहनत

बता दें कि, फिल्म रिलीज होने से पहले दीपिका पादुकोण ने कहा था कि, उन्होंने इस गाने के लिए कड़ी मेहनत की है। इस गाने की शूटिंग स्पेन में हुई थी, और शूटिंग के दौरान वहां काफी ठंड थी। जिसकी वजह से उनके लिए शूट करना काफी मुश्किल हो रहा था। इस गाने की कोरियोग्राफ वैभवी मर्चेंट ने किया है।

पठान ने तोड़े कई रिकॉर्ड

पठान ने तोड़े कई रिकॉर्ड

बात करें फिल्म पठान के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की, तो एक हफ्ते में फिल्म ने 300 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मुताबिक फिल्म ने 600 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली। फिल्म में शाहरुख खान, जॉन अब्राहम, दीपिका पादुकोण और डिंपल कपाड़िया लीड रोल में नजर आए।

Recommended Video

    Pathaan के हिट होने पर Shahrukh Khan ने 'Mannat' की बालकनी से फैंस को कहा शुक्रिया | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+