'जानबूझकर किया एलिमिनेट, देते थे घटिया गाने', आरोप लगाने वाले पूर्व कंटेस्टेंट को ही फिनाले में एंट्री नहीं
नई दिल्ली, 16 अगस्त: इंडियन आइडल का 12वां सीजन खत्म हो चुका है। रविवार को 12 घंटे तक चले ग्रैंड फिनाले में सभी कंटेस्टेंट्स को पीछे छोड़ते हुए पवनदीप राजन ने ट्रॉफी का कब्जा जमाया। टीवी के सबसे पसंदीदा सिंगिंग रियालिटी शो के इस सीजन पर शुरू से विवाद होता रहा, जो फिनाले वाले दिन भी जारी रहा। अब खबर सामने आ रही है कि शो के मेकर्स एक पूर्व कंटेस्टेंट से इतना ज्यादा नाराज थे कि उसे आखिरी एपिसोड में बुलाना जरूरी नहीं समझा।

आते हैं टॉप 15 सिंगर्स
दरअसल मेकर्स आखिरी एपिसोड में सभी टॉप 15 सिंगर्स को न्योता देते हैं। इस बार भी ऐसा हुआ लेकिन सिंगर साहिल सोलंकी नजर नहीं आए। इसके पीछे की वजह उनका मेकर्स के साथ चल रहा पुराना विवाद बताया जा रहा है। जिसकी वजह से उनको इनविटेशन ही नहीं भेजा गया। अब उनके फैन्स ने सोशल मीडिया के जरिए नाराजगी जाहिर की है। साथ ही मेकर्स पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

क्या थे आरोप?
जो लोग शुरू से ये शो देख रहे उनको पता होगा कि साहिल शो से बाहर निकलने वाले पहले कंटेस्टेंट थे। एलिमिनेशन के बाद उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उन्होंने एक वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि वो कई शोज में भाग ले चुके हैं, ऐसे में ये एहसास हो गया था कि उन्हें जानबूझकर बाहर किया गया है।

कम किया गया प्रमोट
साहिल के मुताबिक उन्हें एकदम बकवास गाने असाइन किए गए। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी कम प्रमोट किया गया। जिस वजह से वो शुरुआत में ही बाहर हो गए। साहिल के इस वीडियो ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं, जिस वजह से मेकर्स की काफी किरकिरी भी हुई। अब इसी का बदला लेने के लिए उनको फिनाले में नहीं बुलाया गया। हालांकि एलिमिनेट हुए बाकी कंटेस्टेंट्स शो में पहुंचे और उन्होंने जमकर मस्ती की।

अमित कुमार के साथ भी हुआ ऐसा
12वें सीजन में किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार को भी बुलाया गया था। उन्होंने एपिसोड प्रसारित होने के बाद कई गंभीर आरोप लगाए। साथ ही कहा था कि पैसों की जरूरत के चलते वो शो का हिस्सा बने, उन्हें कंटेस्टेंट की झूठी तारीफ करने के लिए भी कहा गया था, वरना वो तो एपिसोड बीच में रोकना चाहते थे। इस वजह से उनको भी फिनाले में नहीं बुलाया गया।
Recommended Video

पवनदीप पर इनाम की बौछार
इंडियन आइडल 12 की ट्रॉफी अपने नाम करने वाले पवनदीप राजन का जन्म उत्तराखंड में हुआ है। वो बचपन से ही पहाड़ी म्यूजिक से प्रभावित थे, उनकी सिंगिंग में भी क्षेत्रीय गीत की झलक देखने को मिलती है। उन्हें ट्रॉफी के साथ 25 लाख रुपये का चेक मिला। इसके अलावा स्विफ्ट कार भी उन्हें गिफ्ट की गई है। इससे पहले पवनदीप ने साल 2015 में 'द वाइस' का खिताब भी अपने नाम किया था।












Click it and Unblock the Notifications