लाइव परफॉर्मेंस के दौरान अचानक स्टेज से गिर गए थे बादशाह? वीडियो वायरल पर रैपर बोले- 'भाई मेरे हाथ पैर सब..'
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सिंगर स्टेज से गिर जाता है। लोगों का कहना है ये रैपर बादशाह है। इस पर अब खुद सिंगर ने अपना रिएक्शन दिया।
Badshah Reacts Viral Video: पंजाबी सिंगर और रैपर बादशाह इन दिनों सुर्खियों में हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें लाइव परफॉर्मेंस देते हुए एक सिंगर अचानक स्टेज से गिर गया। अब यह वीडियो देख लोग कयास लगा रहे हैं कि ये सिंगर और रैपर बादशाह हैं। जिस पर खुद सिंगर ने सफाई दी है।
क्या स्टेज से गिरे थे बादशाह?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक शख्स स्टेज पर अपनी लाइव परफॉर्मेंस दे रहा है। गाना गाते वक्त वह अचानक बैलैंस बिगड़ने की वजह से स्टेज से गिर जाता है। सिंगर का आउटफिट देखकर फैंस कहने लगे ये तो बादशाह है। ऐसे में उनको सिंगर की चिंता सताने लगी कि कहीं सिंगर को गहरी चोट तो नहीं लगी। अब बादशाह ने खुद इस वीडियो पर रिएक्ट किया।

रैपर ने दी सफाई
बाहशाह ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर की। उन्होंने कहा कि, 'भाई मैं बिल्कुल ठीक हूं। मैं किसी स्टेज से नहीं गिरा। मैं एकदम सुरक्षित हूं। मेरे हाथ-पैर सब सही हैं। बल्कि जो इंसान स्टेज से गिरा है उम्मीद करता हूं वो ठीक हो।' उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- 'ये मैं नहीं हूं लेकिन जो भी है उम्मीद करता हूं ठीक हो'। अब बादशाह की इस वीडियो के बाद फैंस को थोड़ी राहत मिली। लेकिन यह साफ नही हो पाया कि आखिर वो कौन सिंगर था जो अचानक स्टेज से गिर पड़ा।
Be Careful Badshah Bhai...@Its_Badshah #becareful #fhmpakistan pic.twitter.com/0Uw2mgs1Le
— FHM Pakistan (@pakistan_fhm) July 17, 2023












Click it and Unblock the Notifications