सिंगर केके और कंगना रनौत की सफलता का है एक ही कनेक्शन, जानिए क्या ?
सिंगर केके और कंगना रनौत की सफलता का है एक ही कनेक्शन, जानिए क्या ?
मुंबई, 01 जून: बॉलीवुड के फेमस सिंगर केके जो अपने सुरीले गानों की वजह से लाखों दिलों पर राज करते थे वो हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। महज 53 साल की उम्र में सिंगर केके जिन्होंने एक से बढ़कर हिट गाने गाए उनकी मौत कोलकाता में एक कॉन्सर्ट में परफॉर्मेंस के बाद हुई। गाना गाने के बाद अचानक तबीयत खराब होने पर आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। केके की अचानक मौत से हर किसी को गहरा सदमा लगा है।

केके और कंगना रनौत की सफलता का है एक ही कनेक्शन
सिंगर केके के जाने के बाद हर संगीतप्रेमी को उनके गाए गाने याद आ रहे हैं। केके जिन्हें कृष्णकुमार कुनाथ के नाम से भी जाना जाता है उनका और बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की सफलता के बीच एक खास कनेक्शन है। केके ने पिछले तीन दशकों में कई हिट गाने दिए लेकिन केके को फिल्म इंडस्ट्री में एक प्लेबैक सिंगर के तौर पर जिस गाने ने पहचान दिलाई वो गाना कंगना रनौत पर फिल्माया गया था। इतना ही नहीं कंगना रनौत ने इसी फिल्म से हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया था और पॉपुलर हुई थीं।

जानें सिंगर केके का कौन सा है वो गाना
केके का ये गाना तुही मेरी शब है ..... गाना था जिसे कंगना रनौत और इमरान हाशमी पर फिल्माया गया था। ये फिल्म गैंगस्टर - ए लव स्टोरी थी जो वर्ष 2006 में बनी थी। ये फिल्म प्रेम एवं अपराध-रोमांच आधारित फिल्म थी। इस फिल्म का निर्देशन व सह लेखन अनुराग बसु ने किया और फ़िल्म निर्माण "विशेष फ़िल्मस" के बैनर के मुख्य निर्माता महेश भट्ट ने किया है। उन्हीं ने केके को अपनी इस फिल्म गैंगस्टर में प्लेबैक सिगिंग के लिए चुना था और उनका गाया गाना सुपर डूपर हिट हुआ था।
Recommended Video

प्लेबैक सिंगर के तौर पर केके को मिली थी पहचान
गैंगस्टर - ए लव स्टोरी फिल्म में इमरान हाशमी, शाइनी आहूजा, गुलशन ग्रोवर के साथ कंगना रनौत ने फ्रेशर के तौर पर एंट्री की थी। यह फ़िल्म वर्ष 2006 की सुपरहिट फिल्म थी। सुपरहिट होने के पीछे केके का सुरीला गाना था और कंगना रनौत जैसी नई दमदार एक्ट्रेस की बॉलीवुड में एंट्री थी। कंगना रनौत को उनकी एक्टिंग के लिए फ्रेशर एक्ट्रेस के तौर पर कई सम्मान से भी नवाजा गया था। वहीं इस फिल्म के तू ही मेरी गाने ने सिंगर केके को बतौर प्लेबैक सिंगर स्थापित कर दिया था।
केके का क्या मुझे प्यार हैं... सुपरहिट गाना भी कंगना पर ही फिल्माया गया था
गैंगस्टर के कुछ दिन बाद ही केके का हिंदी गाना ‘क्यों आजकल नींद, कम ख्वाब ज़्यादा हैं......क्या मुझे प्यार हैं' गाना वो लम्हे फिल्म में आया जो दर्शकों को खूब पसंद आया था और खूब हिट हुआ था। खास बात ये है कि ये भी गाना कंगना रनौत पर फिल्माया गया था। इस फिल्म में शाइनी आहूजा, कंगना रनौत नजर आए थे। 29 सितम्बर 2006 को ये गाना रिलीज हुआ था।
केके के निधन पर आहत हुए इमराना हाशमी, लिखी ये पोस्ट
एक्टर इमरान हाशमी जिन पर कंगना के साथ तुही मेरी शब है गान फिल्माया गया था वो केके के जाने पर बहुत दुखी हैं उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा- आपकी आवाज और प्रतिभा जैसा कोई और नहीं.. वे उन्हें अब उसके जैसा नहीं बनाते हैं। उनके द्वारा गाए गए गानों पर काम करना हमेशा से कहीं ज्यादा खास था। आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे केके और अपने गीतों के माध्यम से हमेशा जीवित रहेंगे। RIP Legend KK












Click it and Unblock the Notifications