अभिषेक बच्चन पर लगा ऐश्वर्या को धोखा देने का आरोप, तो सिमी ग्रेवाल का आया गुस्सा, किया एक्टर को सपोर्ट
Simi Garewal On Abhishek Bachchan: अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के तलाक की अफवाहों के बीच निम्रत कौर का एक्टर के साथ नाम जोड़ा जा रहा है। इस बीच, अभिनेत्री सिमी ग्रेवाल ने सोशल मीडिया पर अभिषेक बच्चन का बचाव किया। हालांकि बाद में उन्होंने पोस्ट डिलीट कर दिया।
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के बीच आई दरार की वजह निम्रत कौर को माना जा रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म दसवीं के दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आए और इस वजह से ऐश्वर्या ने उनसे दूरी बना ली थी। ऐसे में सोशल मीडिया पर अभिषेक को लगातार ट्रोल किया जा रहा है। वहीं अब सिमी ग्रेवाल ने एक्टर का सपोर्ट किया।

सिमी ग्रेवाल ने अपने इंस्टाग्राम पर अभिषेक बच्चन की एक पुरानी वीडियो शेयर की जिसमें एक्टर रिश्ते के प्रति वफादारी पर बात कर रहे हैं। वीडियो में अभिषेक कहते हैं कि, "मुझे पुरानी सोच वाला कहें, लेकिन मुझे हल्के-फुल्के रहन-सहन में कोई आपत्ति नहीं है. मुझे उन लोगों से कोई समस्या नहीं है जो मजे करना चाहते हैं, तो बेशक, आनंद लें, लेकिन अगर आपने किसी के साथ कोई कमिटमेंट की है तो उसे पूरी तरह से निभाएं, लेकिन ऐसा ना करें।"
अभिषेक बच्चन ने आगे कहा था कि, "मुझे ऐसा लगता है कि अगर आपने एक आदमी के तौर पर किसी महिला के साथ कमिटमेंट किया है, भले ही आपका सामना फिर लवर से हो जाए, आपको उसके साथ वफादार रहना चाहिए। आदमी पर ज्यादातर बेवफा होने का आरोप लगता है। मैं इसे कभी नहीं समझ पाया और मैं इससे सहमत नहीं हूं। इससे मुझे नफरत होती है।'
बता दें कि, इससे पहले भी सिमी ग्रेवाल ने बच्चन परिवार का समर्थन किया था। दरअसल, एक पोस्ट में श्वेता बच्चन पर अभिषेक और ऐश्वर्या के तलाक होने का आरोप लगाया गया था। पोस्ट में कमेंट कर सिमी ने कमेंट कर लिखा, 'आप लोगों को कुछ भी नहीं पता. इसे बंद करो।'
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के बाद से ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के तलाक की अफवाहें जोरों पर हैं। एक्ट्रेस ने अपने ससुर अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर उन्हें विश किया था लेकिन 1 नवंबर को ऐश्वर्या के बर्थडे में अभिषेक और पूरे बच्चन परिवार ने उन्हें विश तक नहीं किया। हालांकि तलाक की अफवाहों पर कपल ने चुप्पी साधी हुई है।
ये भी पढ़ें: खुली अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय की तलाक की पोल!, कौन है जिरक? Aishwarya से है गहरा कनेक्शन












Click it and Unblock the Notifications