Silence 2 Trailer: मनोज बाजपेयी की 'साइलेंस 2' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, सस्पेंस और थ्रिलर देखकर उड़ेंगे होश
Silence 2 Trailer Out: बॉलीवुड के दमदार एक्टर मनोज बाजपेयी एक बार फिर से लोगोंको एंटरटेन करने के लिए पूरी तरह से तैयार नजर आ रहे हैं। मनोज बाजपेयी जल्द ही सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म 'साइलेंस 2: द नाइट आउल बार शूटआउट' में नजर आने वाले हैं। एक्टर के फैंस इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।
फिल्म 'साइलेंस 2' का ट्रेलर रिलीज
मनोज बाजपेयी की अपकमिंग फिल्म 'साइलेंस 2: द नाइट आउल बार शूटआउट' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म मेंमनोज बाजपेयी एक बार फिर एसीपी अविनाश वर्मा के किरदार में नजर आ रहे हैं। ऐसे में फिल्म को लेकर लोगों के में एक खास एक्साइटमेंट देखा जा रहा है।

सच्ची घटना पर आधारित है 'साइलेंस 2'
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मनोज बाजपेयी की ये फिल्म रियल लाइफ स्टोरी पर आधारित है। इस फिल्म में उनके साथ प्राची देसाई सहित कई और शानदार एक्टर्स नजर आएंगे। 'साइलेंस 2: द नाइट आउल बार शूटआउट' के ट्रेलर की शुरुआत एक शूटआउट से होती है जिसकी जांच के लिए मनोज बाजपेयी लोकेशन पर पहुंचते हैं और फिर धीरे-धीरे फिल्म का कहानी आगे बढ़ती है।
मनोज बाजपेयी की दमदार डायलॉग डिलीवरी
इस फिल्म में एक्शन और सस्पेंस के साथ मनोज बाजपेयी अपने दमदार डायलॉग डिलीवरी से भी से लोगों का दिल जीतते नजर आएंगे। वहीं प्राची देसाई भी पुलिस ऑफिसर के रोल में काफी अच्छी लग रही हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है। लोगों को ट्रेलर काफी पसंद आ रहा है।
ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर होगी रिलीज
आपको बता दें कि मनोज बाजपेयी की ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज होगी। वहीं जी5 ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का ट्रेलर शेयर किया है। इस ट्रेलर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है- घड़ी टिक-टिक कर रही है, तनाव बढ़ रहा है। शहर में अराजकता है और एक हत्यारा खुलेआम घूम रहा है। 'साइलेंस 2' में एसीपी अविनाश और उनकी स्पेशल क्राइम यूनिट एक उलझी हुई हत्या की गुत्थी सुलझा रहे हैं। देखें ट्रेलर अभी।
कब रिलीज होगी ये शानदार फिल्म
मनोज बाजपेयी इंस्पेक्टर अविनाश वर्मा बनकर 3 साल बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लौट रहे हैं। आपको बता दें कि ये फिल्म आगामी 16 अप्रैल 2024 को जी5 ऐप पर रिलीज होगी। मनोज बाजपेयी को आखिरी बार नेटिफ्लिक्स की वेब सीरीज किलर सूप में देखा गया था। इस सीरीज में वह डबल रोल में नजर आए थे। ये एक डार्क कॉमेडी वेब सीरीज थी। इसमें मनोज बाजपेयी के साथ-साथ कोंकणा सेन शर्मा भी मौजूद थीं।












Click it and Unblock the Notifications