Sikandar Ticket Price: 95 रुपए में देखें सलमान खान की 'सिकंदर', दिल्ली वाले जल्दी ऐसे करें टिकट बुक
Sikandar Ticket Price: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' को रिलीज होने में बस अब कुछ घंटों का ही समय बचा है। ये फिल्म कल यानी 30 मार्च 2025 (रविवार) को ईद से ठीक एक दिन पहले सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
'सिकंदर' की हो रही है धांसू एडवांस बुकिंग
भाईजान के फैंस बड़ी ही बेसब्री से इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में सलमान खान साउथ की फेमस एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ रोमांस फरमाते नजर आएंगे। फिल्म की एडवांस बुकिंग भी धांसू हो रही है।

'सिकंदर' को सिर्फ 95 रुपये में देख सकते हैं
हाल ही में खबर आई थी एडवांस बुकिंग में फिल्म को लेकर काफी बज देखने को मिल रहा है। इस वजह से महाराष्ट्र और दिल्ली में 'सिकंदर' के टिकट के दाम काफी महंगे हो गए हैं। वहीं अब खबर ये है कि सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' को आप सिर्फ 95 रुपये में देख सकते हैं।
दिल्ली-एनसीआर में 95 रुपए में मिल रही है टिकट
-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अगर आप दिल्ली-एनसीआर के रहने वाले हैं, तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। आप सलमान खान की इस मोस्ट अवेटेड फिल्म को सिर्फ 95 रुपए में देख सकते हैं।
-सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' के लिए रिक्लाइनर सीट की कीमत 2000 हजार रुपये तक रखी गई है। मल्टीप्लेक्स में टिकट के प्राइस 300 रुपये से शुरू होकर 1600 रुपये तक हैं, जबकि नॉर्मल सिनेमाघरों में 300 रुपये की टिकट्स मिल रही हैं।
-इन सब के बीच दिल्ली एनसीआर के डिलाइट सिनेमाघर में 'सिकंदर' का टिकट सिर्फ 95 रुपये में मिल रहा है। सेंटर स्टॉल और लोअर स्टॉल के लिए आप 95 रुपये का टिकट लेकर भाईजान की फिल्म देख सकते हैं, जबकि अपर स्टॉल का टिकट 130 रुपये और बालकनी का टिकट 180 रुपये है।
ऐसे बुक करें अपना टिकट
-आप 'बुक माय शो' ऐप पर जाकर दिल्ली-एनसीआर लोकेशन सिलेक्ट करें। इसके बाद डिलाइट सिनेमाघर का विकल्प आपको दिख जाएगा। यहां से आप अपने मन मुताबिक सेंटर स्टॉल, या फिर लोअर स्टॉल के लिए अभी से 'सिकंदर' का टिकट बुक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां कई और सिनेमाघरों के विकल्प दिए गए हैं, जहां फिल्म के अलग-अलग प्राइस मौजूद हैं।
-साउथ के फेमस डायरेक्टर एआर मुरुगादॉस के निर्देशन में बनी फिल्म 'सिकंदर' को लेकर सलमान खान के फैंस काफी एक्साइडेट नजर आ रहे हैं। इस फिल्म के जरिए सलमान खान करीब डेढ़ साल के बाद सिल्वर स्क्रीन पर लौट रहे हैं।
-मेकर्स की मानें तो ये फिल्म सलमान खान की ब्लॉकबस्टर मूवी साबित हो सकती है। इस फिल्म से लोगों को भी काफी उम्मीदें हैं। फिल्म में सलमान खान और रश्मिका मंदाना के अलावा शरमन जोशी, प्रतीक बब्बर, काजल अग्रवाल, सत्यराज और अंजनि धवन भी अहम किरदार निभा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications