Sikandar Cast Fees: सिकंदर का बजट और सलमान खान की फीस जान होगी हैरानी, देखिए फिल्म का बही-खाता
Sikandar Cast Fees: सलमान खान की सिकंदर को रिलीज होने में अब बस 1 दिन बाकी है। ईद के दिन यानी 30 मार्च को रिलीज हो रही है। सलमान खान इस फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। फिल्म को एडवांस बुकिंग में भी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिलता हुआ नजर आ रहा है। फिल्म की कुछ रिव्यू भी सामने आए हैं। जिसमें फिल्म को ब्लॉकबस्टर बताया जा रहा है। सिकंदर को एआर मुरुगादास ने डायरेक्ट किया है।
इन सबके अलावा फिल्म के बजट और कास्ट की फीस की भी चर्चा खूब उठ रही है। आइए इस रिपोर्ट में जानिए आखिर सिकंदर का असली बजट क्या है और किस एक्टर को कितने पैसे मिले हैं?

सबसे पहले आपको बताते हैं फिल्म का बजट। सिकंदर का टोटल बजट 200 करोड़ रुपये का है। इसमें 180 करोड़ रुपए फिल्म की प्रोडक्शन कॉस्ट है, जिसमें सलमान खान सहित बाकी एक्टर की फीस भी शामिल हैं। वहीं, 20 करोड़ रुपए इसके प्रमोशन और एडवर्टाइजमेंट में खर्च हुए हैं। ऐसे में इसका बजट 200 करोड़ रुपए हुआ है। लेकिन रिलीज के पहले ही इस फिल्म ने 165 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। मेकर्स को ये कमाई नॉन थिएट्रिकल राइट्स से हुई है। जिसमें स्ट्रीमिंग राइट्स, म्यूजिक राइट्स और सैटेलाइट राइट शामिल हैं।
अब बात करें एक्टर्स की फीस की तो रिपोर्ट्स में बताया गया कि सलमान खान ने सिकंदर के लिए 120 करोड़ रुपए की फीस ली है। अमूमन सलमान फिल्मों के लिए फीस की जगह उनकी कमाई का प्रॉफिट शेयर करते हैं। इस बार भी उन्होंने किया है या नहीं, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। दूसरी तरफ रश्मिका को इस फिल्म के लिए 5 करोड़ रुपए, काजल अग्रवाल को मेकर्स ने 3 करोड़ रुपए, शरमन जोशी 75 लाख रुपए, प्रतीक बब्बर 60 लाख रुपए और सत्यराज को 50 लाख रुपए फीस मिली है।हालांकि oneindia हिंदी एक्टर्स की फीस की पुष्टि नहीं करता है।












Click it and Unblock the Notifications