Sikandar New Poster: थिएटर में इस दिन दस्तक देगी सलमान की फिल्म 'सिकंदर', पोस्टर में दिखा भाईजान का एंग्री लुक

Sikandar New Poster: बॉलीवुड के 'भाईजान' सलमान खान (Salman Khan) इस साल ईद के मौके पर अपने फैंस को जबरदस्त सरप्राइज देने के लिए तैयार हैं। सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'सिकंदर' (Sikandar) को लेकर उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म इस साल मार्च में सिनेमाघरों में धूम मचाएगी है।

हालांकि, इस फिल्म की रिलीज डेट अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन फिल्म का टीजर और अब इसका पोस्टर फैंस के धैर्य की परीक्षा जरुर ले रहा है। 18 फरवरी को इस फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला के जन्मदिन पर 'सिकन्दर' का पोस्टर रिलीज किया गया है। फिल्म के पोस्टर में सलमान खान के एंग्री लुक को देख कर फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।

पोस्टर रिलीज कर दिया सरप्राइज

बता दें कि, इससे पहले सलमान खान की इस फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था। 80 सेकेंड के इस क्लिप में सलमान खान पूरी तरह से एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। दर्शक फिल्म का टीजर देख कर सलमान के कैरेक्टर को लेकर उत्साहित हैं। इससे पहले सलमान खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने दर्शकों को 18 फरवरी को सरप्राइज देने की बात कही थी। उसके बाद से ही भाई जान के फैंस को इस पल का बेसब्री से इंतजार था।

Sikandar-New-Poster

अब साजिद नाडियाडवाल (Sajid Nadiadwala) के बर्थडे पर फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया हैसाथ ही फैंस के लिए एक नोट भी शेयर किया गया है। इस फिल्म के प्रोडक्शन हाउस की ओर से एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा गया, "सभी अमेजिंग फैंस के लिए, आपका धैर्य हमारे लिए बहुत मायने रखता है। सिकंदर को मिले प्यार के बाद , साजिद नाडियावाल के बर्थडे पर एक छोटा सा गिफ्ट।"

सलमान के अलावा ये स्टार भी आएंगे नजर

आपको बता दें कि साजिद नाडियाडवाल के इस फिल्म का निर्देशन एआर. मुरुगदास कर रहे हैं जिसमें साउथ और हिंदी फिल्मों में छाप छोड़ रही रश्मिका मंदाना पहली बार सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगी। इसके अलावा इस मोस्ट अवेटेड फिल्म में काजल अग्रवाल, सत्यराज, शरमन जोशी और प्रतीक बब्बर नजर धमाल करते दिखेंगे।

ये भी पढ़ें: Salman Khan क्या चाहते हैं? अब तक क्यों नहीं ढूंढ पाए दुल्हनिया, पिता सलीम खान का शादी पर सबसे बड़ा खुलासा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+