'बापू तेरा बड़ा प्राउड तेरे ते’ सिद्धू मूसेवाला के पिता ने बनवाया बेटे के नाम का टैटू, गाने को ऐसे किया बयां

पंजाबी सिंगर सिद्धू मुसेवाला की हत्या को 2 महीने पूरे हो गए हैं। लेकिन उनकी मौत से सदमे से अब तक उनका परिवार बाहर नहीं आ पाया है। अब सिंगर के पिता ने उनकी याद में अपने हाथों पर टैटू बनवाया है।

मुंबई, 29 जुलाई: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या होने के बाद से फैंस अब तक इस सदमें से बाहर नहीं आ पाए हैं। आज यानी 29 जुलाई को उनकी हत्या को पूरे 2 महीने हो चुके हैं। फैंस उन्हें अपने अलग-अलग अंदाज ट्रिब्यूट दे रहे हैं। वहीं उनके पिता ने भी बेटे की याद में अपने हाथों पर सिंगर के चेहरे का टैटू बनवाया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सिद्धू मूसेवाला के पिता ने दिया स्पेशल ट्रिब्यूट

सिद्धू मूसेवाला के पिता ने दिया स्पेशल ट्रिब्यूट

वो 29 मई का दिन आखिर कैसे कोई भूल सकता है। ये वही दिन है जिस दिन मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला को कुछ हत्यारों ने बीच सड़क में खुलेआम गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी। इस घटना को पूरे 2 महीने बीत चुके हैं। लेकिन आज भी सिद्धू मूसेवाला के फैंस उन्हें याद करते हैं। वहीं सिंगर का परिवार भी अब तक अपने बेटे की मौत के सदमे से बाहर नहीं आ पाए हैं। हाल ही सिंगर के पिता ने उन्हें अनोखे तरीके से ट्रीब्यूट दिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बेटे के चेहरे का बनवाया टैटू

बेटे के चेहरे का बनवाया टैटू

बता दें कि, सिद्धू मूसेवाला ने एक बार अपने ही गीत में उनके नाम का फैंस के हाथों में टैटू होने का जिक्र किया था। जिसके बाद अब ये कहा जा सकता है कि शायद उनके सबसे बड़े फैन उनके पिता ही थे और उन्होंने अपने बेटे की इस बात को आखिरकार सच साबित कर दिया। जी हां सिद्धू मूसेवाला के पिता ने अपने हाथ पर बेटे के चेहरे का टैटू बनवाया। जिसका वीडियो देखने के बाद उनके फैंस इमोशनल हो गए।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

इस वायरल वीडियो में सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह सिद्धू बेटे के चेहरे को अपने ही हाथों पर गुदवा रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि टैटू में सिद्धू मूसेवाला की आंखें बंद हैं और वह हाथों गन लिए हुए नजर आ रहे हैं। पिता का बेटे के लिए इस तरह से प्यार जाहिर करना भावुक कर देने वाला पल है। टैटू में सिद्धू मूसेवाला का चेहरा देख फैंस वीडियो में अपने इमोशन जाहिर कर रहे हैं।

वीडियो देख फैंस हुए इमोशनल

वीडियो देख फैंस हुए इमोशनल

वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देख फैंस तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। जिसे देख ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि अब भी फैंस सिद्धू मूसेवाला की मौत के दर्द से बाहर नहीं आ पाए हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा कि, 'वापस आ जाओ'। एक अन्य यूजर ने लिखा कि, 'बहुत याद आते हो'।

ऐसे हुई थी सिद्धू मूसेवाला की हत्या

ऐसे हुई थी सिद्धू मूसेवाला की हत्या

बता दें कि, सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को मानसा के जवाहरके में हत्या कर दी गई थी। उनकी इस हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग ने ली थी। जो कि इन दिनों पंजाब पुलिस की गिरफ्त में है। इस साजिश को कनाडा बैठे लॉरेंस के साथी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के इशारे पर अंजाम दिया गया था। गोल्डी ने शूटर का इंतेजाम किया था। पुलिस के मुताबिक 6 शार्पशूटर ने मूसेवाला की हत्या की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+