Sidhu Moosewala: 56 साल में दूसरी बार प्रेग्नेंट हुईं सिद्धू मूसेवाला की मां, इस महीने देंगी बच्चे को जन्म
Sidhu Moose Wala Mother Pregnant: पंजाबी सिंगर और रैपर सिद्धू मूसेवाला का 29 मई 2022 को मौत हो गई थी। मानसा के जवाहर गांव में उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिससे उनके माता-पिता को गहरा सदमा लगा था। लेकिन अब जल्द ही परिवार में फिर से खुशी दस्तक देने वाली है।
सिद्धू मूसेवाला की मौत से उनके फैंस और परिवार वाले बुरी तरह टूट गए थे। लेकिन अब उनके परिवार में छोटा सिद्धू मूसेवाला आने वाला है। जी हां सिंगर की मां चरणजीत कौर जल्द ही दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। जानकारी के मुताबिक, मार्च के महीने में उनकी डिलीवरी हो सकती है।

56 साल की उम्र में सिद्धू मूसेवाला की मां की प्रेग्नेंसी की खबर सुनकर जहां उनके तमाम फैंस ने खुशी जाहिर की तो वहीं कुछ लोग इस बात से हैरान भी हैं आखिर 56 साल में वह फिर से कैसे प्रेग्नेंट हो गईं। हालांकि सिंगर के चाचा चमकौर सिंह ने खुद इस बात की जानकारी दी लेकिन उन्होंने कुछ भी बताने से साफ इंकार कर दिया।
बता दें कि, पंजाब इंडस्ट्री में ही नहीं बल्कि विदेश में भी सिद्धू मूसेवाला काफी फेमस थे। बहुत कम उम्र में वह सफलता की सीढ़ियां चढ़ गए थे। उनके एक गाने में मिलियन व्यूज आते थे। वह अपनी गायकी के अलावा राजनीति में भी काफी सक्रिय थे। गानों में बंदूक का इस्तेमाल करने को लेकर उनकी काफी आलोचना की गई थी।
सिद्धू मूसेवाला अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। ऐसे में उनकी मौत के बाद वह बुरी तरह टूट चुके थे। 29 मई 2022 को सिंगर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने खुद इस हत्या की जिम्मेदारी ली थी। जिसके बाद पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया था। हत्या से पहले आरोपी सिद्धू मूसेवाला के घर, गाड़ी और उसके रूट्स के बारे में सारी जानकारी ले चुके थे।












Click it and Unblock the Notifications