सिद्धार्थ के जाने के बाद ऐसा है मां का हाल, राहुल वैद्य ने बताई दिल तोड़ने वाली बात
नई दिल्ली, सितंबर 07: सिद्धार्थ शुक्ला के आकस्मिक निधन ने न केवल उनके परिवार और दोस्तों को बल्कि उनके सहयोगियों को भी स्तब्ध कर दिया, जिनके साथ उन्होंने एक मधुर बंधन साझा किया। बिग बॉस 14 के फाइनलिस्ट राहुल वैद्य ने सिद्धार्थ को उनके आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर एक व्लॉग के जरिए श्रद्धांजलि दी। सिद्धार्थ के जाने के बाद सिंगर राहुल वैद्य अपनी पत्नी दिशा परमार के साथ सिद्धार्थ शुक्ला के घर उनकी मां से मिलने गए थे।
Recommended Video

''अब मैं किसके लिए जियूंगी? सबकुछ खत्म हो गया''
राहुल वैद्य ने अपने ब्लॉग में सिद्धार्थ के जाने के बाद उनकी मां रीता शुक्ला का हाल बताया है। राहुल ने कहा कि रीता आंटी बेहद मजबूत व्यक्तित्व की हैं। सिद्धार्थ इसलिए इरादों के मजबूत थे क्योंकि आंटी भी बेहद मजबूत हैं। जवान बेटे को खोने का गम हम और अप नहीं समझ सकते। आंटी ने मुझसे कहा था, 'मैं कई लोगों के बारे में सुनती हूं कि उन्होंने अपने बच्चे को खो दिया लेकिन मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरे साथ भी ऐसा होगा। अब मैं किसके लिए जियूंगी? सबकुछ खत्म हो गया।

शहनाज बात करने की हालत में नहीं थीं: राहुल
राहुल ने बताया कि, उनकी ये बातें सुनकर मैं अंदर से टूट गया लेकिन ऊपर से दिखाने के लिए मजबूत बना रहा ताकि उन्हें हिम्मत बंधा पाऊं। मैं बस इतना ही कहना चाहूंगा कि भगवान आंटी, सिद्धार्थ की बहनों, पूरे परिवार और खासकर शहनाज को शक्ति दें ताकि वो इस गम से उबर पाएं क्योंकि जब मैं एक दिन और पूरे परिवार से मिलने गया था तो शहनाज बात करने की हालत में नहीं थीं। वो पूरी तरह से शॉक में थीं।

राहुल ने पिछले साल सिद्धार्थ के साथ मनाया था बर्थडे
राहुल ने आगे कहा कि, मैं बस प्रार्थना करता हूं कि भगवान उनके परिवार को और यहां तक कि शहनाज को भी शक्ति दे। जब मैं उससे मिला तो वह बात करने की स्थिति में भी नहीं थी।इसके बाद राहुल वैद्य ने सिद्धार्थ के साथ पिछले साल उनके जन्मदिन पर बिताए समय के बारे में बात की। राहुल बताया कि, मैं उसी दौरान बिग बॉस से बाहर हो गया था और मुझे मुंबई के एक होटल में रखा गया था।

बताई बर्थडे पार्टी की शानदार बातें
राहुल ने बताया कि, संयोग से, सिद्धार्थ भी शहनाज़ गिल और उनके परिवार के साथ अपना जन्मदिन मनाने के लिए उसी होटल में थे। मैंने इस बारे में कभी किसी के साथ साझा नहीं किया। मैंने आधी रात को सिद्धार्थ को फोन किया था और जब उन्होंने मुझे बताया कि वह मेरे कमरे से दो मंजिल ऊपर हैं तो मैं उनसे मिलने गया। राहुल ने आगे कहा कि, यह उनका 40 वां जन्मदिन था, इसलिए वे इसे भव्य तरीके से मना रहे थे। वहां सिद्धार्थ और शहनाज़ के साथ मेरी लंबी और अद्भुत चर्चा हुई।

'सिद्धार्थ की मौत के बाद शहनाज गिल गहरे सदमे में हैं'
सिद्धार्थ की मौत के बाद शहनाज गिल गहरे सदमे में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शहनाज़ ही हैं जिन्होंने सिद्धार्थ को 2 सितंबर की सुबह बेहोशी की हालत में देखा था। उसके बाद सिद्धार्थ को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सिद्धार्थ की मौत के बाद से ही शहनाज की हालत ठीक नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शहनाज़ बहुत ही बुरी हालत में हैं। वह हाल-फिलहाल इस गम से बिलकुल भी उबरती नहीं दिख रही हैं और उन्हें नॉर्मल होने में काफी वक्त लगेगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, शहनाज ठीक से सो नहीं पा रही हैं, ना ही खा पा रही हैं, वह बहुत ही कम बात कर रही हैं। सिद्धार्थ की मां उनके साथ ही हैं और उन्हें अकेला नहीं छोड़ रही हैं।

सिद्धार्थ की याद में कल थी प्रार्थना सभा
सिद्धार्थ की याद में परिवार ने सोमवार को शाम 5 बजे प्रेयर मीट रखी थी। कई फैन्स इसमें ऑनलाइन शामिल हुए थे। बता दें कि सिद्धार्थ का 2 सितंबर को मुंबई में निधन हो गया था। वह केवल 40 साल के थे। उनके परिवार में उनकी मां और दो बहनें हैं।












Click it and Unblock the Notifications