Viral Video: जब सिद्धार्थ ने रिपोर्टर को दिया ऐसा जवाब, हंसते-हंसते लोटपोट हुईं आलिया भट्ट

आज भी सिद्धार्थ शुक्ला से जुड़ी यादें फैंस के दिलों में तरोताजा हैं। ऐसी ही एक याद भरी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें एक्टर आलिया भट्ट के साथ नजर आ रहे हैं।

मुंबई, 11 जुलाई: बॉलीवुड के लविंग एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला भले ही आज इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन एक्टर फैंस के दिलों में जिंदा हैं। कभी दर्शकों को हंसाते, कभी रुलाते सिद्धार्थ को खो देने का गम फैंस आज भी नहीं भुला सके हैं। आज भी एक्टर से जुड़ी यादें फैंस के दिलों में तरोताजा हैं। ऐसी ही एक याद भरी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें एक्टर आलिया भट्ट के साथ नजर आ रहे हैं। ये वीडियो फिल्म हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया के प्रमोशन के वक्त की है।

Sidharth Shukla

सिद्धार्थ-आलिया का पुराना वीडियो
बताते चलें कि हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया के प्रमोशन के वक्त स्टार्स प्रेस कॉनफ्रेंस में नजर आए थे। इस कड़ी में सिद्धार्थ शुक्ला और आलिया भट्ट मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए नजर आए। इस वीडियो में सिद्धार्थ क्रिस्प ब्लू शर्ट में नजर आ रहे हैं। वहीं आलिया भट्ट भी फ्लोरल आउटफिट में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं।

सिद्धार्थ ने दिया फनी जवाब
इसी दौरान एक रिपोर्टर ने सिद्धार्थ से पूछा, टीवी में करने में और बॉलीवुड में करने में क्या फर्क है? रिपोर्टर का मतलब एक्टिंग से था। लेकिन सिद्धार्थ ने फनी अंदाज में पूछ डाला- क्या करना? ये सुनकर आलिया भट्ट ने बड़ी मुश्किल से अपनी हंसी को कंट्रोल किया। लेकिन फिर आलिया बड़ी जोर से हंस पड़ीं।

अचानक कह गए अलविदा
आलिया सिद्धार्थ का ये वीडियो देखकर फैंस इमोशनल हो रहे हैं। साल पहले ही सिद्धार्थ सबको छोड़कर चले गए थे। एक्टर की उम्र सिर्फ 40 साल ही थी। एक्टर को हार्ट अटैक आया और वे 2 सितंबर 2021 को सबको अलविदा कह गए। आलिया ने एक्टर के निधन पर दुख जताते हुए लिखा, सिड जैनुअन, दयालु और काफी अच्छे इंसानों में से एक थे, जिनके साथ मैंने काम किया है। हमेशा पॉजिटिव और हमेशा हंसते रहने वाला इंसान। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हमेशा हैं। रेस्ट इन पीस।

सिद्धार्थ का बॉलीवुड डेब्यू
बताते चलें कि आलिया भट्ट और सिद्धार्थ शुक्ला ने साल 2014 में आई फिल्म हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया में साथ काम किया था। ये फिल्म काफी हिट रही थी। साथ ही सिद्धार्थ ने इस फिल्म से ही बॉलीवुड में कदम रखा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+