Sidharth Malhotra ने किया दिलचस्प खुलासा, कियारा की करना चाहते हैं जासूसी, वजह जानकर हो जाएंगें हैरान
सिद्धार्थ और कियारा अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में है। इस बीच एक्टर ने कियारा से जुड़ा एक दिलचस्प खुलासा किया है।
Sidharth Malhotra Kiara Advani: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी सबसे चर्चित कपल्स में शुमार हैं। दोनों को फैंस भी काफी पसंद करते हैं। इन दिनों अपनी रिलेशनशिप की वजह से ये कपल सुर्खियों में रहते हैं। अक्सर दोनों अपनी डेटिंग के अफेयर की खबरों को टालते नजर आए। फिलहाल सिद्धार्थ और कियारा अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में है। इस बीच एक्टर ने कियारा से जुड़ा एक दिलचस्प खुलासा किया है।

सिद्धार्थ मल्होत्रा का दिलचस्प खुलासा
इन दिनों सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी अपकमिंग फिल्म 'मिशन मजनू' को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर लगातार फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन करने में जुटे हैं। इस दौरान उनसे कियारा आडवाणी से जुड़ा सवाल किया गया तो वह शरमा गए। बातचीत के दौरान एक्टर ने खुलासा किया कि, उन्होंने कियारा आडवाणी का नंबर अपनी स्पीड डायल की लिस्ट में रखा है।

कियारा की करना चाहते हैं जासूसी
हाल ही में पिंकविला को दिए इंटरव्यू के दौरान जब सिद्धार्थ मल्होत्रा से पूछा गया कि, क्या वह कियारा की जासूसी करना चाहते हैं। इस पर एक्टर ने जवाब देते हुए कहा कि, 'हां मैं बिल्कुल करूंगा उनकी जासूसी। मैं ये जानना चाहूंगा कि वो एक महीने में कितनी बार वर्कआउट करती हैं। इसका नाम मिशन क्रॉस फिट, मिशन नॉट फिट या फिर मिशन इज शी फिट होगा'।

स्पीड डायल पर है एक्ट्रेस का नंबर
इसके अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा ने आगे ये भी बताया कि, उन्होंने कियारा आडवाणी का नंबर स्पीड डायल में रखा है। हालांकि उन्होंने इस पर सफाई देते हुए कहा कि, इससे उन्हें फोन कॉल करने में आसानी होती है। सिद्धार्थ ने आगे ये भी बताया कि, कियारा के अलावा और भी ऐसे कई सेलेब्स हैं जिनका नंबर उन्होंने स्पीड डायल लिस्ट में रखा है।

जल्द शादी करेंगे सिद्धार्थ-कियारा
खबरों के मुताबिक, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी 6 फरवरी 2023 को शादी के बंधन में बंधेगे। दोनों की शादी राजस्थान में शाही अंदाज में होगी। इतना ही नहीं कपल की शादी में टाइट सिक्योरिटी के इंतजाम भी किए गए हैं। इस शादी के दोनों के परिवार वाले और कुछ करीबी दोस्त शामिल होंगे। हालांकि, अभी तक दोनों की शादी को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है।

शेरशाह के दौरान बढ़ी थी करीबी
बता दें कि, फिल्म शेरशाह में कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा लीड रोल में नजर आए थे। दोनों की कैमिस्ट्री भी फैंस को काफी पसंद आई। यही वजह थी कि, ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई। इस फिल्म के बाद से अक्सर दोनों को साथ में स्पॉट किया जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसी फिल्म के दौरान दोनों के बीच करीबी भी बढ़ी।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications