शादी की खबरों के बीच Sidharth-Kiara का हुआ झगड़ा! वरुण धवन के कारण गर्लफ्रेंड पर भड़के एक्टर, जानें पूरा मामला

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इस बीच एक्ट्रेस का एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ जिसे देख सिद्धार्थ भड़ उठे।

Kiara Advani Viral Video: बॉलीवुड के सबसे चहीते कपल में से एक सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी अब जल्द ही फैंस को गुड न्यूज देने वाले हैं। जी हां, अगले महीने 6 फरवरी को दोनों राजस्थान के जैसलमेर में 7 फेरे लेंगे। लेकिन, इस बीच एक ऐसी खबर सामने आई है जिससे फैंस को बड़ा झटका लग सकता है। खबर है कि, हाल ही में सिद्धार्थ और कियारा के रिश्ते के बीच दरार आ गई थी, जिसकी वजह वरुण धवन हैं।

सिद्धार्थ-कियारा का हुआ झगड़ा

सिद्धार्थ-कियारा का हुआ झगड़ा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दावा किया जा रहा है कि, सिद्धार्थ और कियारा के बीच अनबन हुई है। जिसकी वजह बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन हैं। स्पॉटबॉय की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म 'जुग जुग जियो' के प्रमोशन के दौरान वरुण धवन और कियारा आडवाणी ने एक फोटोशूट के लिए पोज दिया था। इस बीच एक्टर ने कियारा के गाल पर किस किया। जिसे देख सिद्धार्थ अपना आपा खो बैठे और कियारा पर बुरी तरह भड़क गए।

वरुण धवन की इस हरकत पर आया गुस्सा

वरुण धवन की इस हरकत पर आया गुस्सा

दरअसल, वीडियो में एक फैशन मैग्जीन ब्रांड के लिए एक्टर वरुण धवन और कियारा आडवाणी ने फोटोशूट करवाया था। दावा किया जा रहा है कि, निर्देशक के निर्देशों के बिना ही शूट में वरुण धवन ने कियारा को किस किया। ये देख सिद्धार्थ मल्होत्रा काफी गु्स्सा हो गए थे और शूट के दौरान ही कपल की बुरी तरह लड़ाई हुई थी।

डायरेक्टर के निर्देश के बिना किया एक्ट्रेस को किस

डायरेक्टर के निर्देश के बिना किया एक्ट्रेस को किस

रिपोर्ट के मुताबिक, इस वीडियो को देखने के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा, वरुण धवन से काफी खफा हो गए थे। इतना ही नहीं, उन्होंने डायरेक्टर के निर्देश के बिना कियारा को किस करने को लेकर सवाल भी उठाया। वरुण की इस हरकत की वजह से कपल में लड़ाई भी हुई। हालांकि बाद में दोनों ने इस मामले को सुलझा लिया था। फिलहाल दोनों के बीच सबकुछ ठीक है। हालांकि इन दावों के पीछे कितनी सच्चाई है इसको लेकर कुछ भी कहना मुश्किल है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

बता दें कि, ये वीडियो फिल्म जुग-जुग जीयो की शूटिंग के दौरान का है। जो कि, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वरुण और कियारा हाल ही में इस फिल्म में साथ में नजर आए थे। फिल्म में दोनों की कैमिस्ट्री को फैंस द्वारा काफी पसंद किया गया था। वहीं फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन किया।

जल्द शादी करेंगे सिद्धार्थ-कियारा

जल्द शादी करेंगे सिद्धार्थ-कियारा

इन दिनों सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी शादी की खबरों को लेकर लगातार चर्चा में बने हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं। अब दोनों जल्द ही अगले महीने 6 फरवरी को राजस्थान में 7 फेरे लेंगे और हमेशा के लिए एक दूजे के हो जाएंगे। हालांकि, शादी को लेकर दोनों ने किसी भी तरह की ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है।

Recommended Video

    Sidharth Kiara wedding: जानें कब, कहां और कैसी होगी कपल की शादी | वनइंडिया हिंदी |*Entertainment

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+