अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ ने कर ली गुपचुप सगाई, अब दूसरी शादी पर बोले एक्टर, कहा- 'ये कोई शूटिंग नहीं...'

Aditi Rao Hydari and Siddharth Engagement: अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों अपनी पर्सनल लाइफ प्राइवेट रखना पसंद करते हैं। बीते कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि दोनों ने मंदिर में गुपचुप शादी कर ली। हालांकि ये खबर महज अफवाह थी।

शादी की अफवाहों के बीच अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ ने रिंग की तस्वीरें शेयर कर अपनी सगाई की गुड न्यूज फैंस के साथ साझा की थी। वहीं अब सिद्धार्थ ने अदिति संग सगाई की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है और साथ ही बताया है कि आखिर दोनों कब शादी करने का प्लान कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि एक्टर ने क्या कुछ कहा

Aditi Rao Hydrari

हाल ही में सिद्धार्थ गलाटा गोल्डन स्टार्स में पहुंचे इस दौरान उन्होंने अपनी शादी पर खुलकर बात की। एक्टर ने कहा कि, "कई लोगों ने मुझसे कहा कि हमने सगाई गुपचुप तरीके से क्यों की। परिवार के साथ निजी तौर पर और चोरी-छिपे कुछ करने काफी फर्क है। जिन लोगों को हमने इंवाइट नहीं किया था। वो सोचते हैं कि इसके पीछे कोई राज है। लेकिन जो लोग वहां थे वो जानते हैं कि यह प्राइवेट सेरेमनी थी।"

इसके बाद जब सिद्धार्थ से पूछा गया कि अदिति ने उन्हें कब हां कही थी इस पर उन्होंने जवाब में कहा, 'ये सवाल नहीं पूछा जाना चाहिए कि कितना समय लगा आखिर में या तो हां होती है या फिर ना। मैं परेशान था कि पता नहीं यह हां होगी या नहीं। लेकिन सौभाग्य की बात है कि मैंने ये परीक्षा पास कर ली।"

सिद्धार्थ ने अंत में अदिति संग शादी पर चुप्पी तोड़ी और बताया कि दोनों कब शादी करने का प्लान कर रहे हैं। एक्टर ने कहा, "शादी की तारीख परिवार के बड़ों और वे क्या कहते हैं, उस पर निर्भर करेगी। यह कोई शूटिंग की तारीख नहीं है, जिस पर मैं निर्णय ले सकता हूं, यह जीवन भर की तारीख है। एक बार वे निर्णय ले लें तो यह सही समय पर होगा।" अब देखना होगा कि कपल अपनी शादी की गुड न्यूज कब देते हैं। बता दें कि, साल 2021 में सिद्धार्थ और अदिति ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+