'किंग' में फिर लौटेगी 1000 करोड़ी वाली जोड़ी, सुजॉय घोष की जगह शाहरुख खान की फिल्म को मिला 'हिट' डायरेक्टर

King Update: शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म 'किंग' में जुटे हुए हैं। ये फुल फ्लेज्ड एक्शन फिल्म होगी, जिसे लार्जन दैन लाइफ स्टाइल में बनाने की प्लानिंग है। इस वजह से मेकर्स प्री-प्रोडक्शन में ज्यादा समय लगा रहे हैं। खबरें थी की फिल्म को सुजॉय घोष डायरेक्ट कर रहे हैं। लेकिन अब खबरें हैं कि इसे सुजॉय की जगह खुद सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट करेंगे। इसके पहले उन्होंने शाहरुख खान के साथ पठान बनाई थी।

पठान शाहरुख के करियर की कमबैक फिल्म थी। इसने बॉक्स ऑफिस पर 1050 करोड़ रुपए की कमाई की थी। पिंकविला में छपी रिपोर्ट में लिखा, सिद्धार्थ आनंद और शाहरुख खान के कॉम्बिनेशन हिंदी सिनेमा में सबसे बड़े में से एक है। दोनों अब 'किंग' में कान करने वाले हैं। पिछले 6 महीने से दोनों इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। सिद्धार्थ अपनी टीम के साथ दुनियाभर में लोकेशन की रेकी कर चुके हैं। बता दें, पहले सिद्धार्थ फिल्म का एक्शन सीक्वेंस संभाल रहे थे।

Siddharth Anand will direct Shahrukh Khan movie King not Sujoy Ghosh

अलग अलग देशों में शूट होगी फिल्म
रिपोर्ट में आगे लिखा, फिल्म की शूटिंग मार्च 2025 में शुरू होगी। फिल्म के स्क्रीनप्ले में सभी कैरेक्टर्स को जगह मिली है। सुजॉय घोष ने सिद्धार्थ आनंद, सुरेश नायर और सागर पंड्या के साथ मिलकर लिखा है। वहीं, इसके डायलॉग्स के लिए मेकर्स ने अब्बास टायरवाला पर भरोसा जताया है। फिल्म धमाकेदार एक्शन वाली होने वाली है। 'किंग' के एक्शन सीन्स के लिए शाहरुख और सिद्धार्थ ने प्लान किया है कि उन्हें अलग अलग देशों में फिल्माया जाए।

साल 2026 ईद पर होगी रिलीज
ख़ैर, फिल्म में शाहरुख खान, सुहाना खान, अभिषेक बच्चन और अभय वर्मा की कास्टिंग हो चुकी है। ये सुहाना की थिएट्रिकल डेब्यू फिल्म होगी। इसके पहले उनकी फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। हालांकि फिल्म के लिए एक्ट्रेस की तलाश जारी है, जो शाहरुख के अपोजिट दिखाई देंगी। रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म 2026 ईद में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+