Siddhant Chaturvedi संग फिर स्पॉट हुईं नव्या नवेली नंदा, कार की बैक सीट पर दोनों कर रहे थे ये काम

रूमर्ड कपल सिद्धांत चतुर्वेदी और नव्या नवेली नंदा एक पार्टी में एकसाथ स्पॉट किए गए। जिसके बाद एक बार फिर दोनों के अफेयर की चर्चाएं शुरू हो गई।

Navya Naveli Nanda Siddhant Chaturvedi: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार चर्चा में रहती हैं। पिछले कुछ दिनों से लगातार खबरें आ रही हैं। नव्या मशहूर अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी को डेट कर रही हैं। दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया गया है। इन अफवाहों के बीच ये कपल एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

सिद्धांत के साथ स्पॉट हुई नव्या नवेली नंदा

सिद्धांत के साथ स्पॉट हुई नव्या नवेली नंदा

हाल ही में फिल्ममेकर अमृतपाल सिंह बिंद्रा के जन्मदिन की पार्टी में कई बड़े सितारे शामिल हुए। फिल्ममेकर की पार्टी में सिद्धांत चतुर्वेदी और नव्या नवेली नंदा को एकसाथ जाते हुए देखा गया। जिसका वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अब इस वीडियो के सामने आने के बाद एक बार फिर दोनों के अफेयर की खबरों ने तूल पकड़ लिया।

एक ही कार में दोनों कर रहे थे ये काम

सिद्धांत चतुर्वेदी और नव्या नवेली नंदा पिछले कुछ दिनों से लुका-छिपी खेल रहे हैं। दोनों को अक्सर साथ में कई बार स्पॉट किया जाता है। हालांकि दोनों ने अभी तक अपने इस रिश्ते को सार्वजनिक नहीं किया है। सामने आई इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों एकसाथ पार्टी में जा रहे हैं। लेकिन दोनों एक ही गाड़ी में बैठे पार्टी में जा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो

इस पार्टी में जब दोनों की एंट्री हुई तो दोनों अलग-अलग कैमरे के सामने पोज मारते हुए नजर आए। इसके अलावा दोनों की एंट्री की अलग-अलग वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पैपराजी मानव मंगलानी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, 'पहली बार दोनों साथ नजर आए।' इसके साथ उन्होंने दिल की इमोजी भी शेयर है और सिद्धांत चतुर्वेदी और नव्या नवेली नंदा का हैशटैग भी लगाया है।

पार्टी में ये भी सितारे हुए शामिल

पार्टी में ये भी सितारे हुए शामिल

इस पार्टी में कई बॉलीवुड सितारों ने भाग लिया। शाह रुख खान उनकी पत्नी गौरी खान बेटा आर्यन भी शामिल है। वहीं कटरीना कैफ, तृप्ति डिमरी, अनन्या पांडे, शनाया कपूर, सनी कौशल, शरवरी वाघ, नोरा फतेही और करण जौहर भी शामिल है। इसके अलावा पार्टी में रूमर्ड कपल सिद्धार्थ शुक्ला और कियारा आडवाणी को भी साथ देखा गया।

ऐसे शुरू हुई दोनों के रिश्ते की अफवाह

ऐसे शुरू हुई दोनों के रिश्ते की अफवाह

नव्या और सिद्धांत के रिश्ते की अफवाहों ने तब तूल पकड़ा जब दोनों को एकसाथ फिल्म निर्माता करण जौहर की बर्थडे पार्टी में साथ देखा गया। इसके अलावा नव्या के बर्थडे पर भी दोनों को देर रात साथ में स्पॉट किया गया। इन डेटिंग की अफवाहों के अलावा नव्या अपनी मां और नानी के साथ एक पॉडकास्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। इस शो को नव्या खुद होस्ट कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+