'श्वेता तिवारी ने मुझे राक्षस बना दिया था, उस औरत ने...', 43 साल की एक्ट्रेस पर पति ने लगाए ऐसे आरोप
Shweta Tiwari and Raja Chaudhary: टीवी इंडस्ट्री से लेकर भोजपुरी फिल्मों तक में अपनी दमदार एक्टिंग और डांस का जलवा बिखेरने वाली एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की खूबसूरती जमकर तारीफ होती है। 43 की उम्र में भी श्वेता तिवारी लोगों को अपना दीवाना बना रही हैं।
श्वेता तिवारी की दर्दनाक शादियां
अब श्वेता तिवारी स्क्रीन पर कम नजर आती हैं लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियोज मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। आपको बता दें कि श्वेता तिवारी की दो शादियां हो चुकी हैं और दोनों ही शादियां काफी दर्दनाक साबित हुई हैं।

श्वेता तिवारी का परिवार
दोनों शादियों से श्वेता तिवारी के दो बच्चे, बड़ी बेटी पलक और छोटा बेटा रेयांश हैं। फिलहाल श्वेता तिवारी की शादियां टूट चुकी हैं और वह अपने दोनों बच्चों की अकेले की परवरिश कर रही हैं।
राजा चौधरी और श्वेता तिवारी की लव मैरिज
श्वेता तिवारी के पहले पति राजा चौधरी एक फेमस प्रोड्यूसर और एक्टर थे। कहा जाता है कि राजा चौधरी और श्वेता तिवारी ने लव मैरिज की थी लेकिन उनका रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया था और दोनों ने तलाक ले लिया था। वहीं श्वेता ने राजा पर मारपीट करने का आरोप भी लगाया था। श्वेता का कहना था कि राजा उनके साथ बहुत ही बुरा बर्ताव करते थे।
'श्वेता से तलाक के बाद मैं टूट गया था'
वहीं राजा चौधरी ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में अपने निजी जीवन की कठिनाओं के बारे में खुलकर बात की थी। राजा ने बताया था कि श्वेता तिवारी से तलाक लेने के बाद वह काफी टूट गए थे। उन्होंने खुद को शराबी बताते हुए खुलासा किया था कि कैसे उनकी इस खराब आदत के कारण उनकी लाइफ प्रभावित हुई थी।
परिवार के खिलाफ जाकर श्वेता तिवारी ने की थी शादी
राजा चौधरी ने अपनी शादी के बारे में बताया था कि श्वेता तिवारी के परिवार इस शादी के खिलाफ थे। वहीं श्वेता ने परिवार की मर्जी के खिलाफ राजा से शादी की थी। इसके बाद उनकी बेटी पलक हो गई है। श्वेता को टीवी में काम मिला तो वह अपने परिवार को कम समय देने लगी थीं।
राजा चौधरी ने कहा- श्वेता के पास मेरे लिए टाइम नहीं था
राजा चौधरी ने बताया- श्वेता के पास न तो मेरे लिए और न ही मेरे परिवार के लिए कोई टाइम था। वह 16-17 घंटे काम करती रहती थी और परिवार को देने के लिए उसके पास थोड़ी भी सय नहीं होता था। वह फेमस हो गई थी। उसे सलाह देने वाले कई लोग हो गए थे।
'उसने मुझे लोगों के सामने राक्षस बना दिया था'
राजा ने बताया था- मुझे शराब पीने की बुरी लत है और यही मेरी समस्या है। मैंने मनोचिकित्सक समेत कई डॉक्टरों को दिखाया है। लेकिन मैंने श्वेता के साथ कभी मारपीट नहीं की। उसने मुझे लोगों के सामने राक्षस बना दिया था। लोग मुझे बुरा समझने लगे थे।
'श्वेता तिवारी ने मुझसे सारी प्रॉपर्टी ले ली थी'
राजा चौधरी ने बताया था कि उनका जीवन साल 2007 में बदल गया था जब श्वेता तिवारी उनसे अलग हो गई थीं। इसके बाद वह 'बिग बॉस' में शामिल हुए थे और तब तक उनके साथ कई चीजें होने लगी थीं। उन्होंने कहा कि उनकी पर्सनैलिटी काफी नेगेटिव बनकर उभरी लेकिन असलियत में वह बिल्कुल ऐसे नहीं हैं। श्वेता ने तलाक के बाद मुझसे सारी प्रॉपर्टी ले ली थी। बस मुझे रहने के लिए एक फ्लैट दे दिया था।
'श्वेता ने मेरा नंबर ब्लॉक कर दिया है'
श्वेता तिवारी के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा था- श्वेता ने मेरा नंबर ब्लॉक कर दिया है। उसके साथ मेरी समस्या है। हम इस पर बात नहीं करते हैं। मैं अपनी बेटी पलक तिवारी के संपर्क में हूं, लेकिन उसने मुझे कभी फोन नहीं किया। वो मुझे केवल टेक्स्ट मैसेज या ईमेल करती है और मैं उसके जवाब का इंतजार करता हूं।












Click it and Unblock the Notifications