'श्वेता तिवारी ने बॉयफ्रेंड को कहा भाई है मेरा, फिर बनाया पति', राजा चौधरी ने खोली एक्ट्रेस की ऐसी पोल
Shweta Tiwari: टीवी की फेमस एक्ट्रेस श्वेता तिवारी के पहले पति और बिग बॉस-2 फेम राजा चौधरी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं। राजा चौधरी ने दावा किया है कि उनकी एक्स वाइफ श्वेता तिवारी ने अपने दूसरे पति अभिनव कोहली का परिचय उन्हें भाई के रूप में कराया था।
राजा चौधरी का चौंकाने वाला खुलासा
राजा चौधरी ने पिंकविला को दिए इंटरव्यू में कहा है- श्वेता ने मुझसे कहा था कि अभिनव कोहली को तो सब भाई कहते हैं, मेरा भी भाई है वो। फिर वही लवर और बाद में पति बन गया। ये एक बुरी कहानी है।

राजा ने श्वेता के दूसरे पति को लेकर दिया ये बड़ा बयान
राजा चौधरी ने बताया था कि श्वेता तिवारी से शादी करने के बाद अभिनव कोहली उनसे मिलने आए थे और भावुक होकर बोले थे कि श्वेता के बर्ताव में जमीन-आसमान का फर्क आ गया है। राजा ने कहा- अभिनव ने मुझसे रोते हुए कहा था- मैं तो उस समय श्वेता के साथ था जब आपका डिवोर्स चल रहा था और अब मुझ पर भी ऐसी विपत्ति आ गई है।
बेटी पलक से दूर रखने का लगाया आरोप
राजा चौधरी ने श्वेता तिवारी पर अपनी बेटी पलक तिवारी से दूर कर दिए जाने का आरोप भी लगाया था। उन्होंने कहा कि श्वेता ने उन्हें तलाक देने के बाद बेटी पलक से मिलने के लिए मना कर दिया था जबकि अलग होने से पहले दोनों के बीच ऐसी कोई बात नहीं हुई थी। ऐसे में राजा ने अभिनव कोहली के साथ बेटे रेयांश की मुलाकात पर भी सवाल उठाया।
'शेजान खान के साथ था श्वेता का अफेयर'
-इसके अलावा राजा चौधरी ने श्वेता तिवारी पर उनके टीवी को‑स्टार शेजान खान के साथ अफेयर होने का भी आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि शादी के समय पलक की फाइलिंग के सिलसिले में वह उनके सेट पर गए थे। वहां उन्होंने देखा कि श्वेता अपने को-एक्टर शेजान खान की गाड़ी में आई थीं, जिससे मेरा संदेह बढ़ा था।
-राजा चौधरी ने ये भी स्वीकार किया कि इन घटनाओं ने उन्हें शराब की लत की ओर धकेला और उन्हें रिहैब भी जाना पड़ा था लेकिन पिछले 2 साल से वह बिल्कुल ठीक हैं।












Click it and Unblock the Notifications