Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

श्वेता तिवारी ने भड़काई ऐसी चिंगारी, 17 साल बाद रोनित रॉय संग सरेआम किया 'ये सब', वीडियो ने मचाया हंगामा

Shweta Tiwari: टीवी से लेकर भोजपुरी इंडस्ट्री तक में अपनी दमदार एक्टिंग और खूबसूरती का जलवा बिखेरने वाली एक्ट्रेस श्वेता तिवारी का ग्लैमर देखकर हर कोई हैरान हो जाता है। 44 की उम्र में भी श्वेता तिवारी अपने हुस्न के जादू से लोगों को दीवाना बना रही हैं।

श्वेता तिवारी की 2 दर्दनाक शादियां
आपको बता दें कि श्वेता तिवारी की दो शादियां हुई थीं और दोनों ही काफी दर्दनाक साबित हुई हैं। फिलहाल वह सिंगल मदर बनकर जिंदगी काट रही हैं। 44 साल की उम्र में श्वेता तिवारी 4 बच्चों (एक बेटी और एक बेटे) की मां हैं।

Shweta Tiwari

'कसौटी जिंदगी की' में नजर आई थीं श्वेता तिवारी

श्वेता तिवारी ने टीवी इंडस्ट्री से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। श्वेता तिवारी सबसे पहले टीवी के फेमस सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' में लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आई थीं। इस सीरियल में उनके साथ रोनित रॉय और सीजेन खान नजर आए थे।

स्टार परिवार अवार्ड्स के 25 साल पूरे

-वहीं इस साल स्टार परिवार अवार्ड्स का मंच बेहद खास रहा क्योंकि इसने पूरे 25 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके को और यादगार बना दिया टेलीविजन की सबसे आइकॉनिक जोड़ियों में से एक, श्वेता तिवारी और रोनित रॉय ने।

-श्वेता तिवारी और रोनित रॉय ने सालों बाद अपने सुपरहिट शो 'कसौटी जिंदगी की' के टाइटल ट्रैक 'चाहत के सफर में' पर एक बार फिर से साथ परफॉर्म किया, जिसने फैंस को पुरानी यादों में डूबो दिया।

श्वेता तिवारी और रोनित रॉय की परफॉर्मेंस

-स्टार प्लस के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किए गए वीडियो में श्वेता तिवारी लाल रंग के खूबसूरत गाउन में नजर आ रही हैं। उनका ये लुक शो की याद दिलाता है, क्योंकि 'कसौटी जिंदगी की' में भी लाल रंग का प्रतीकात्मक महत्व था।

स्टेज पर श्वेता तिवारी और रोनित रॉय की केमिस्ट्री ने पूरे माहौल को रोमांटिक बना दिया था। जैसे ही दोनों ने चाहत के सफर में गाने पर डांस किया, दर्शकों को लगा मानो वो फिर से उसी जादुई कहानी का हिस्सा बन गए हों।

2001 में प्रसारित हुआ था 'कसौटी जिंदगी की'

-'कसौटी जिंदगी की' पहली बार साल 2001 में प्रसारित हुआ था और 2008 तक दर्शकों के बीच अपनी पकड़ बनाए रखी। एकता कपूर और शोभा कपूर की बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा निर्मित इस शो का निर्देशन संतराम वर्मा ने किया था।

-ये शो अपने समय का सबसे सफल ड्रामा बना था, जिसमें प्रेरणा शर्मा (श्वेता तिवारी) और अनुराग बसु (सीजेन खान) की प्रेम कहानी ने लोगों के दिलों में जगह बना ली थी। प्यार, बिछड़ाव और त्याग से भरी इस कहानी ने हर घर में भावनाओं की नई परिभाषा लिख दी थी।

रोनित रॉय के चलते सीरियल में आया था नया मोड़

-शो में कुछ समय बाद जब रोनित रॉय ने ऋषभ बजाज के रूप में एंट्री की, तो कहानी ने एक नया मोड़ लिया था। उनका किरदार गंभीर, शक्तिशाली और रहस्यमयी था, जिसने न केवल प्रेरणा की जिंदगी बदल दी बल्कि दर्शकों के दिलों में भी अमिट छाप छोड़ी थी।

-रोनित रॉय और श्वेता तिवारी की जोड़ी इतनी पॉपुलर हुई कि दोनों असल जिंदगी में भी दर्शकों के फेवरेट ऑन-स्क्रीन कपल बन गए थे। इस शो ने लोगों को सिर्फ प्रेरणा और अनुराग जैसी रोमांटिक जोड़ियां ही नहीं दीं, बल्कि टेलीविजन की सबसे मशहूर विलेन कोमोलिका (उर्वशी ढोलकिया) भी दी।

श्वेता तिवारी के साथ 'कमोलिका' ने किया डांस

-कमोलिका की चालाकी, स्टाइल और डायलॉग डिलीवरी आज भी लोगों के जहन में ताजा हैं। स्टार परिवार अवार्ड्स में उर्वशी ढोलकिया भी मौजूद थीं और उन्होंने श्वेता तिवारी के साथ स्टेज पर डांस किया था, जिससे ये री-यूनियन और भी स्पेशल बन गया था।

-जैसे ही इस परफॉर्मेंस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, फैंस की भावनाएं उमड़ पड़ी थीं। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर लिखा- बचपन की यादें ताजा हो गई हैं। प्रेरणा और मिस्टर बजाज को फिर से एक साथ देखना सपना सच होने जैसा है।

-स्टार परिवार अवार्ड्स की 25वीं वर्षगांठ सिर्फ एक इवेंट नहीं, बल्कि उन कहानियों और किरदारों को सलाम थी जिन्होंने भारतीय टेलीविजन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।श्वेता तिवारी, रोनित रॉय और उर्वशी ढोलकिया की मौजूदगी ने ये जश्न और भी खास बना दिया था। दो दशकों के बाद भी कसौटी जिंदगी की का जादू बरकरार है और शायद यही वजह है कि ये शो आज भी दर्शकों के दिलों में जिंदा है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+