क्या सच में श्वेता तिवारी ने कर ली तीसरी शादी? कौन हैं नए पति विशाल आदित्य सिंह? जानें तस्वीरों की सच्चाई
Shweta Tiwari Third Marriage: टीवी इंडस्ट्री से लेकर भोजपुरी फिल्मों तक में अपनी दमदार एक्टिंग और डांस स्किल्स का जलवा बिखेरने वाली एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की खूबसूरती की जमकर तारीफ होती है। 44 की उम्र में भी श्वेता तिवारी लोगों को अपना दीवाना बना रही हैं।
श्वेता तिवारी की दर्दनाक शादियां
अब श्वेता तिवारी स्क्रीन पर कम नजर आती हैं लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियोज मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। आपको बता दें कि श्वेता तिवारी की दो शादियां हो चुकी हैं और दोनों ही शादियां काफी दर्दनाक साबित हुई हैं। फिलहाल वह दो बच्चों की मां हैं।

क्या श्वेता तिवारी ने कर ली तीसरी शादी
इसी बीच श्वेता तिवारी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि श्वेता तिवारी ने अब तीसरी शादी कर ली है। उनके नए पति का नाम विशाल आदित्य सिंब बताया जा रहा है। इस खबर को जानने के बाद से श्वेता के फैंस काफी हैरान हो गए हैं।
विशाल आदित्य सिंह से श्वेता की हुई शादी!
आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर श्वेता तिवारी की तीसरी शादी को लेकर जमकर चर्चा हो रही है। कहा जा रहा है कि श्वेता तिवारी ने गुपचुप तरीके से अपने नए बॉयफ्रेंड विशाल आदित्य सिंह से शादी कर ली है। खबर है कि ये शादी काफी प्राइवेट तरीके से हुई जिसमें सिर्फ कुछ खास दोस्त और परिवारे वाले ही शामिल हुए थे।
श्वेता की शादी की तस्वीरें हैं फर्जी
वहीं श्वेता तिवारी की तीसरी शादी की वायरल तस्वीरों को लेकर जब इसके बारे में पता लगाया गया तो सामने आया कि ये तस्वीरें फर्जी हैं। श्वेता तिवारी ने अब तक सिर्फ दो शादियां की हैं और दोनों से उनका तलाक हो चुका है।
क्या है शादी की तस्वीरों की सच्चाई
खबर आ रही थी कि श्वेता तिवारी ने विशाल आदित्य सिंह से शादी कर ली है लेकिन ये बात पूरी तरह से फर्जी है। पता चला है कि किसी ने उनकी तस्वीरों को एडिट करके वायरल कर दिया है। श्वेता तिवारी फिलहाल किसी को डेट नहीं कर रही हैं।
कौन हैं विशाल आदित्य सिंह?
श्वेता तिवारी और विशाल आदित्य सिंह का रिश्ता कथित तौर पर टीवी इंडस्ट्री में साथ काम करने के दौरान एक करीबी दोस्ती के रूप में शुरू हुआ था। विशाल, जो चंद्रकांता और बिग बॉस 13 जैसे लोकप्रिय शो में नजर आ चुके हैं, श्वेता के साथ एक खास रिश्ता शेयर करते हैं। विशाल आदित्य सिंह का रिश्ता बॉलीवुड के मशहूर कपूर खानदान से भी है।












Click it and Unblock the Notifications