'93 लाख की प्रॉपर्टी के लिए बेटी पलक के साथ जो किया', Shweta Tiwari के Ex-पति का बड़ा दावा, खोला ऐसा राज
Shweta Tiwari Ex Husband Raja Chaudhary: टीवी की फेमस एक्ट्रेस श्वेता तिवारी और उनके एक्स हसबैंड राजा चौधरी इस समय सुर्खियों में चाए हुए हैं। दरअसल राजा चौधरी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्स वाइफ श्वेता तिवारी पर की गंभीर आरोप लगाए हैं। राजा चौधरी ने साफ कहा है कि श्वेता तिवारी का कई मर्दों संग अफेयर चल रहा था और वो इन रिश्तों को लेकर झूठ भी बोलती थीं।
93 लाख के फ्लैट लेने के मामले पर राजा चौधरी का खुलासा
सिर्फ इतना ही नहीं राजा चौधरी ने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने के मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। आपको बता दें कि तलाक के समझौते के दौरान श्वेता तिवारी ने राजा चौधरी के नाम 93 लाख रुपये कीमत का वन बेडरूम वाला फ्लैट ट्रांसफर किया था। इसके बदले में, राजा ने तलाक के कागजों पर साइन किया था और अपनी बेटी पलक तिवारी की कस्टडी श्वेता को देने पर सहमति भी जताई थी।

राजा चौधरी और श्वेता तिवारी के बीच प्रॉपर्टी का बंटवारा
आपको बता दें कि श्वेता तिवारी ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि जब लीगल टीम ने राजा चौधरी और श्वेता तिवारी के बीच प्रॉपर्टी की ज्वाइंट ओनरशिप का ऑफर रखा था, तो राजा ने इसे ठुकरा दिया था। इसके बजाय, उन्होंने पूरी ओनरशिप (अकेले मालिकाना हक) की मांग की थी। उनके इस फैसले ने श्वेता तिवारी को हैरान कर दिया था।
'93 लाख का फ्लैट दे दो, मैं तुम्हें तलाक दे दूंगा'
उस इंटरव्यू में श्वेता तिवारी ने कहा था- मैं तब हैरान रह गई जब राजा चौधरी ने कहा था कि वह प्रॉपर्टी के लिए अपनी बेटी की कुर्बानी दे देगा। श्वेता ने बताया था कि राजा ने उनसे कहा था- मुझे 93 लाख का फ्लैट दे दो और मैं तुम्हें तलाक दे दूंगा। साथ में बेटी भी दे दूंगा।
राजा ने कहा- मेरे पास रहने के लिए घर तक नहीं था
अब सिद्धार्थ कन्नन के साथ अपने नए इंटरव्यू में राजा चौधरी ने फ्लैट लेने वाले मामले पर अपना बयान दिया है। राजा चौधरी ने कहा- साल 2007 मैं और श्वेता अलग हो गए थे। फैमिली कोर्ट में केस चला गया था। साल 2007 से 2012 तक, वो 10 बार भी कोर्ट नहीं आई जबकि मैं हर डेट पर वहां गया था। राजा चौधरी ने ये भी दावा किया कि अदालत के आदेश के अनुसार उन्हें अपनी बेटी पलक तिवारी से एक तय जगह पर मिलने की इजाजत थी लेकिन श्वेता तिवारी उसे कभी वहां नहीं लाईं।
'फ्लैट को 9 लाख रुपये में खरीदा गया था'
राजा चौधरी ने कहा- इस दौरान मैं कुछ अन्य मामलों में भी फंस गया था जिससे मुझे रहने के लिए जगह भी नहीं मिल रही थी। एक ऐसी डेडलाइन आ गई थी कि मैं तंग हो गया था। मुझे कुछ नहीं चाहिए था। कोई भी मुझे घर किराए पर देने के लिए तैयार नहीं था। राजा चौधरी ने बताया कि वन बीएचके फ्लैट उनके पिता ने श्वेता के साथ मिलकर उनकी शादी के समय खरीदा था।
राजा चौधरी ने बताया कि फ्लैट को 9 लाख रुपये में खरीदा गया था। उनके पिता ने डाउन पेमेंट का भुगतान किया था जबकि उन्होंने और श्वेता ने मिलकर ईएमआई देने का ध्यान रखा था। राजा चौधरी ने आगे कहा- मैंने कहा ये वाला फ्लैट तू दे दे और तू रख भैया अपना साम्राज्य, अपने बच्चे, जो भी तुझे चाहिए। मेरी जिंदगी से जाओ और मुझे शांति दो यार।
'श्वेता तिवारी ने मेरी शर्त मानी पर कहानी घुमा दी'
-राजा चौधरी ने ये भी दावा किया कि शुरुआत में श्वेता ने उनकी शर्त मान ली थी लेकिन बाद में उनकी तरफ ही कहानी को मोड़ दिया। राजा ने कहा- अरे कहां कुर्बानी देने की बात पहुंच गई, अगर कोई आदमी अपने रहने के लिए घर ढूंढ रहा है, एक जगह उसे चाहिए शांति से रहने के लिए, तो उसने कहां से क्या बलिदान कर दिया? तुम ये दो चीजें मर्ज भी कैसे कर सकते हो कि बच्चा ले या दौलत ले।
-राजा चौधरी ने कहा- श्वेता तिवारी के आरोप का कोई मतलब तभी होता जब मैंने उनकी सारी संपत्ति अपने नाम कर ली होती। राजा चौधरी ने दावा करते हुए कहा- मैंने उन संपत्तियों में अपना हिस्सा छोड़ दिया जो मैंने और श्वेता ने साथ में खरीदी थी, बावजूद इसके कि उसमें मैंने अपना पैसा इंवेस्ट किया था।
राजा चौधरी और श्वेता तिवारी की लव मैरिज और तलाक
-आपको बता दें कि श्वेता तिवारी के पहले पति राजा चौधरी एक फेमस प्रोड्यूसर और एक्टर थे। कहा जाता है कि राजा चौधरी और श्वेता तिवारी ने लव मैरिज की थी लेकिन उनका रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया था और दोनों ने तलाक ले लिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राजा चौधरी के प्यार में पड़ने के लिए श्वेता तिवारी ने केवल 2 महीने का समय लिया था।
-श्वेता तिवारी और राजा चौधरी ने साल 1998 में शादी की थी। दोनों ने परिवार के खिलाफ जाकर शादी की थी। उस समय श्वेता तिवारी की उम्र सिर्फ 19 साल थी। कहा जाता है कि शादी के कुछ समय बाद तक तो श्वेता तिवारी और राजा चौधरी ने अच्छे से समय बिताया लेकिन जल्द ही श्वेता तिवारी को राजा चौधरी ने अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया था।
-श्वेता तिवारी ने कई इंटरव्यूज में ये बताया है कि शराब के नशे में श्वेता तिवारी के साथ राजा चौधरी खूब मारपीट करते थे। हालांकि अपनी बेटी की वजह से श्वेता तिवारी ने राजा से कुछ नहीं कहा था। श्वेता तिवारी ने बताया था कि कई साल साथ बिताने के बाद उन्होंने एक दिन पति राजा चौधरी को किसी और के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया था, जिसके बाद उन्होंने अपनी शादी को खत्म करने का फैसला कर लिया था। 6 साल तक कोर्ट में लड़ाई लड़ने के बाद श्वेता तिवारी ने राजा चौधरी से साल 2007 में तलाक ले लिया था। कपल की एक बेटी पल तिवारी भी है, जो अपनी मां के साथ ही रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications
